झारखंड में वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, पलामू में अतिक्रमण हटाने के दौरान लाठी-डंडे से पीटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 10, 2025

झारखंड में वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, पलामू में अतिक्रमण हटाने के दौरान लाठी-डंडे से पीटा

पलामूः जिले के मनातू थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम को जंगल बचाने निकली वन विभाग की टीम पर ही जानलेवा हमला हो गया। अतिक्रमण हटाने गई टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से धावा बोल दिया। इस हमले में दो वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

लातेहार में अपराधियों का तांडव, कोल साइडिंग के पास हाइवा को लगाई आग,राहुल दुबे गैंग ने ली घटना की जिम्मेवारी
ग्रामीणों ने सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इतना ही नहीं, जब्त ट्रैक्टर को भी छीनकर ले गए। हमले के बाद वनकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा। घटना मनातू थाना क्षेत्र के बंशी खुर्द गांव की है।

बिहार में DSP के ठिकाने पर विजलेंस की रेड, EOU ने Executive Engineer के घर पर की छापेमारी
दरअसल, वनकर्मियों को सूचना मिली थी कि गांव के पास वनभूमि पर अवैध रूप से जुताई की जा रही है। इस पर विभागीय टीम मौके पर पहुंची और एक ट्रैक्टर जब्त किया। जब टीम ट्रैक्टर को लेकर लौट रही थी, तभी रास्ते में ग्रामीणों की भीड़ ने घेर लिया और लाठी-डंडे से हमला कर दिया।इस हमले में विभागीय वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हमले में वाहन चालक और एक वनकर्मी को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

See also  हेमंत सोरेन ने सदन के अंदर चंपाई को किया नजरअंदाज, बगल में बैठे बाबूलाल से हुई बातचीत, जानिये विधानसभा के अंदर क्या क्या हुआ

झारखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कोल्हान में बाढ़ का खतरा, रांची-जमशेदपुर में लगातार हो रही हैं बारिश
फॉरेस्टर राजेश गुप्ता ने बताया कि जिस भूमि पर जुताई की जा रही थी, वह आरक्षित वनभूमि है। जांच में सामने आया है कि यह अवैध जुताई स्थानीय राजकीय चौकीदार के संरक्षण में हो रही थी। ऐसे में यह केवल अतिक्रमण का मामला नहीं, बल्कि सरकारी पद का दुरुपयोग भी है। उन्होंने कहा कि विभाग इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करेगा।
मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि वन विभाग की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और किसी तरह सभी कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि हमले में शामिल ग्रामीणों की पहचान की जा रही है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। गांव में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now