- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

JMM को चुनावी साल में 21 करोड़ चंदा, माइनिंग कंपनी वेदांता का सबसे बड़ा दानदाता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 26, 2025

JMM को चुनावी साल में 21 करोड़ चंदा, माइनिंग कंपनी वेदांता का सबसे बड़ा दानदाता

रांचीः इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद वित्त वर्ष 2025-25 में झारखंड मुक्ति मोर्चा को 21.10 करोड़ रुपए का चंदा मिला। इसके साथ ही पार्टी फंड बढ़कर 33.20 करोड़ रुपए हो गया। यानी 174 प्रतिशत ज्यादा चंदा मिला। पार्टी को यह चंदा विभिन्न कंपनियों और इलेक्टोरल ट्रस्ट के माध्यम से मिला। जेएमएम की ओर से चुनाव आयोग को दिए गए ब्योरे से यह खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक जेएमएम को कुल 188 डोनर्स ने अब तक चंदा दिया है। इनमें 24.40 करोड़ रुपए कॉर्पोरेट डोनर्स से जाए, जबकि 6.70 करोड़ रुपए व्यक्तिगत दानदाताओं ने दिए। गौरतलब है कि इलेक्टोरल ट्रस्ट एक रजिस्टर्ड संस्था होती है, जो कॉर्पोरेट कंपनियों और व्यक्तियों से चंदा इकट्ठा कर राजनीतिक पार्टियों तक पहुंचाती है। इस ट्रस्ट को चंदे की पूरी जानकारी आयोग को देनी होती है। इससे चंदे का रिकार्ड बना रहता है और पता चलता है कि किस पार्टी को कितना दान मिला।

See also  6 साल के मासूम पर सनकी पड़ोसी ने शराब के नशे में टांगी से कई बार किया जानलेवा हमला, घर में की जबदस्त तोड़फोड़

मंत्री दीपिका पांडे सिंह का आदेश बेअसर, ग्रामीण कार्य विभाग ने टेंडर नहीं किया रद्द
माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड जेएमएम के लिए सबसे बड़ा दानदाता रहा। कंपनी की ओर से जेएमएम को 20 करोड़ रुपए दिए गए। दूसरी कॉर्पोरेट कंपनी फागू जयमंगल इंफ्रा की ओर से 1.90 करोड़ रुपए दिए गए। व्यक्तिगत डोनर्स में शिव कुमार तिवारी ने पार्टी फंड में 1.98 करोड़ और जयमंगल सिंह ने 99.70 लाख रुपए का चंदा दिया। पार्टी को सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि कई राज्यों से चंदा मिला। कुल दान का आधा हिस्सा इंफ्रॉस्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की कंपनियों से दिया गया है। इसके बाद स्टील और आयरन मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग और मेटल्स क्षेत्र की कंपनियों का योगदान रहा है। ये ऐसे सेक्टर हैं, जिनकी खनिज समृद्ध झारखंड की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान है।

भारत का संविधान अब संताली भाषा में भी, राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू ने किया जारी
बीजेपी को 6654 करोड़ चंदा मिला
झारखंड बीजेपी के पदाधिकारियों के मुताबिक प्रदेश स्तर पर पार्टी के चंदा का कोई ब्योरा नहीं है। लेकिन वित्तीय वर्ष 2024-25 में पार्टी को 6654 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। झारखंड से भी विभिन्न कंपनियों और ट्रस्ट ने पार्टी को चंदा दिया है। राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी को चंदा देने वाली प्रमुख कंपनियों में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने 100 करोड़, रूंगटा समूह ने 95 करोड़, बजाज समूह ने 74 करोड़, आईटीसी ने 72.5 करोड़ और वेदांता ने 65 करोड़ रुपए दान दिया है। नौ इलेक्टोरेल ट्रस्ट की ओर से पार्टी को इस साल 3112 करोड़ रुपए का चंदा मिला।

See also  लातेहार में अवैध अफीम खेती के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 2.5 एकड़ में लगी फसल को किया नष्ट

रांची के पर्ल आर्चिड अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरातफरी, बिल्डिंग को कराया गया खाली
कांग्रेस के फंड में 522 करोड़ आए
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पार्टी का कुल 522.13 करोड़ रुपए का चंदा मिला। यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में काफी कम था। आईटीसी समूह नेकांग्रेस को 15.5 करोड़ का दान दिया, जबकि कोटक समूह से जुड़ी फर्मा ने 10 करोड़ दिए। इधर प्रदेश कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश स्तर पर कोई ब्योरा नहीं भेजा गया है। प्रदेश राजद के नेताओं का कहना है कि झारखंड स्तर से ऐसा कोई ब्योरा जमा नहीं किया गया है। पार्टी की ओर से एकीकृत रूप में ब्योरा चुनाव को दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now