- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

गढ़वा में ज्वेलरी शॉप से 50 लाख की चोरी, सोना-चांदी, कैश के साथ CCTV का हार्डडिस्क भी ले उडे़ चोर

गढ़वा में ज्वेलरी शॉप से 50 लाख की चोरी, सोना-चांदी, कैश के साथ CCTV का हार्डडिस्क भी ले उडे़ चोर

गढ़वाः अपराधियों ने गढ़वा जिले में बुधवार की रात चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। विशुनपुरा बाजार स्थित प्रसिद्ध व्यवसायी राम हरख प्रसाद गुप्ता की दुकान शुभ लक्ष्मी वस्त्रालय–मुन्ना ज्वेलर्स में चोरों ने करीब 50 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।चोर लगभग 50 लाख रु की जेवर, कपड़ा, कैश लेकर फरार हो गए। इस घटना से व्यवसायियो में काफी आक्रोश है। घटना के अनुसार चोर पीछे के रास्ते से लोहे के ग्रिल में लगा ताला तोड़ कर दुकान के अंदर घुस गए और दुकान मे रखा सोना,चांदी लेकर चलते बने।

रांची में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत
अहले सुबह ज़ब व्यवसाई ने दुकान का ताला टुटा हुआ देखा तो समझ गया की हम लूट गए। दुकान के अंदर रखा हुआ अलमीरा टूटा हुआ था। दुकान में कपड़ा, सोना, चांदी के डब्बा बिखरा हुआ था। चोर लगभग 50 लाख रु के सोना चांदी कपड़ा चुरा कर फरार हो गये। दुकान में रखा लोहे का लॉकर चोर ले जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सफल नहीं हो सके। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का हार्डडिस्क भी अपने साथ ले गए।

See also  गढ़वा में मंदिर से पूजा कर लौट रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

जामताड़ा में ज्वेलरी शॉप में लूटपाट, दुकानदार को मारी गोली
घटना की सूचना मिलते ही बिसुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह मौके पर पहुँचे और जाँच शुरू की। पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि वे रोज की तरह रात 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। वहीं व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जब तक चोरी का खुलासा नहीं होता तब तक सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद रखेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now