डेस्कः ट्रेन में सुरक्षा का खतरा सिर्फ बाहर ही नहीं होता, ट्रेन के अंदर भी होता है। कई बार इसके शिकार वीवीआई भी हो जाते है। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से आया है जहां ट्रेन में सफर के दौरान केरल के पूर्व राज्यमंत्री व पूर्व लोकसभा सांसद पीके श्रीमथी का पर्स चोरी हो गया।
रायपुर के मॉल में तोड़फोड़, प्रदर्शनकारियों ने क्रिसमस डेकोरेशन को पहुंचाया नुकसान, झारखंड के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने साधा निशाना
वह कोलकाता से मुजफ्फरपुर आने वाली 13157 जनसाधारण एक्सप्रेस के एसी-2 कोच में थीं। कोलकाता से दलसिंगसराय किसी कार्यक्रम में भाग लेने आ रही थीं।उनके पर्स में आईफोन के अलावा कुछ आभूषण व कागजात थे, जिसमें एटीएम, पैन, आइकार्ड आदि थे। समस्तीपुर जीआरपी में प्राथमिकी कराई है।
कर्नाटक में दिल दहलाने वाला सड़क हादसाः लॉरी-बस की टक्कर में 17 लोगों की जिंदा जलने से मौत
जीआरपी को शक है कि झाझा-किउल के बीच में बदमाशों ने पर्स चोरी किया है। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी रेल पुलिस के साथ कई उच्च पदस्थ पुलिस के आला अफसर व राजनीतिक लोगों को भी दी है।इस पर उनके पर्स की खोज में कई राज्यों की पुलिस जुट गई है। बिहार, झारखंड के अलावा बंगाल की एसआईटी को भी लगाया गया है।चोरी होने के बाद कई घंटे तक आईफोन खुला रहने से बदमाशों का लोकेशन भी पुलिस को मिला है। इस पर पुलिस काम कर रही है।
बिहार में ठंड से राहत नहीं, मौसम विभाग ने 29 दिसंबर तक के लिए जारी की चेतावनी
मोबाइल लोकेशन पहले झाझा स्टेशन के चकाई गांव की तरफ पता चला, उसके बाद दोपहर में देवघर की तरफ आया। मुजफ्फरपुर रेल एसएसपी, केरल की रेल एसपी के साथ जमालपुर रेल एसपी, पटना रेल एसपी ने भी अपने खुफिया को लगाया है। रेल एसपी वीणा कुमारी ने चोरी गए पर्स की शीघ्र बरामदगी करने का दावा किया है।




