रांची के CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव विश्वास ने KBC में जीते एक करोड़ रुपये, अमिताभ बच्चन के साथ करेंगे डिनर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 24, 2025

रांची के CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव विश्वास ने KBC में जीते एक करोड़ रुपये, अमिताभ बच्चन के साथ करेंगे डिनर

रांचीः सीआरपीएफ इंस्पेक्टर बिल्लव विश्वास ने टेलीविजन शो कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड़ रुपए का पुरस्कार जीता है। विश्वास डोरंडा के कुसई कॉलोनी के रहने वाले हैं। नक्सल विरोधी अभियान में अपनी विरात दिखाने वाले बिल्वल विश्वास ने केबीसी में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

झारखंड के 11 जिलों में शीतलहर और कोहरे की चेतावनी, 25 दिसंबर से और बढ़ेगी ठंड, कांके का पारा 4.5 रिकॉर्ड
बिप्लव विश्वास की इस शानदार उपलब्धि का प्रसारण 30 और 31 दिसंबर को किया जाएगा। उन्होंने न केवल 1 करोड़ रुपये जीते, बल्कि ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ के रैपिड राउंड में भी रिकॉर्ड जीत दर्ज की। इस जीत के बाद अब बिप्लव और उनके पूरे परिवार को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ मुलाकात करने और उनके साथ डिनर करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।

झारखंड में आठवीं क्लास का पेपर हुआ लीक, Youtube पर मौजूद थे सवाल और जवाब
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया सम्मानित
रांची के इस सपूत की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उन्हें अपने आवास पर आमंत्रित किया। सेठ ने बिप्लव जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “बिप्लव ने राष्ट्रीय स्तर पर रांची को गौरवान्वित किया है।” इस मौके पर जिला अध्यक्ष धीरज महतो, राजेंद्र मुंडा और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

See also  दुमका में पिता ने बेटी की हत्या कर कुएं में किया दफन, बीच बचाव करने आए चचेरे भाई को भी मार डाला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now