14 हजार लीटर नकली कोल्ड ड्रिंक बरामद, एक्सपायरी बेबी फूड और चॉकलेट में लगाया जा रहा था नया बारकोड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 23, 2025

14 हजार लीटर नकली कोल्ड ड्रिंक बरामद, एक्सपायरी बेबी फूड और चॉकलेट में लगाया जा रहा था नया बारकोड

डेस्कः दिल्ली-एससीआर के बाजारों में बिक रहे खाने पाने की चीज को लेकर एक डरावना सच सामने आया है। नकली दवाओं के बाद अब खानी-पीनें की चीजों पर भी माफियाओं की नजर है। दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली फूड आइटम बनाने और बाजार में उसे खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में करीब 14 हजार लीटर नकली कोल्ड ड्रिंक, भारी मात्रा में एक्सपायर्ड फूड आइटम, चॉकलेट और बेबी प्रोडक्ट बरामद किए गए हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

शिमला के अस्पताल में बेड पर मरीज को देख डॉक्टर ने पीट दिया, CM सुक्खू तक पहुंची शिकायत, VIDEO वायरल
पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में सस्ते दामों पर फूड आइटम सप्लाई किए जा रहे हैं, जिनकी क्वालिटी संदिग्ध है। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की योजना बनाई। जैसे ही पुलिस टीम ने संदिग्ध फैक्ट्री पर दबिश दी, अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक रखी हुई थी। जांच में सामने आया कि इन कोल्ड ड्रिंक्स की एक्सपायरी डेट खत्म हो चुकी थी, लेकिन मशीनों की मदद से पुरानी तारीख हटाकर नई तारीख प्रिंट की जा रही थी। इतना ही नहीं, फर्जी बारकोड तैयार कर बोतलों और कैनों पर चिपकाए जा रहे थे, ताकि सामान असली लगे और आसानी से बाजार में खपाया जा सके।

See also  मुख्यमंत्री से हो गया मोहभंग : केके पाठक के खिलाफ शिकायत लेकर राज्यपाल के पास पहुंच गए महागठबंधन सरकार के MLC

कोहरे का कहर! लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर आपस में टकराए कई वाहन, दो की मौत- 10 घायल
बारकोड हो रहा था प्रिंट
छापेमारी के दौरान पुलिस ने ऐसे वीडियो भी रिकॉर्ड किए, जिनमें साफ दिख रहा है कि कैसे मशीन से बारकोड प्रिंट हो रहा है और एक्सपायर्ड सामान पर नई तारीख लगाई जा रही है। यही नहीं, कोल्ड ड्रिंक के अलावा फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में नकली चॉकलेट, बेबी प्रोडक्ट और अन्य फूड आइटम भी मिले, जिन्हें थोक बाजार में सप्लाई करने की तैयारी थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी इन एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स को बेहद सस्ते दामों पर खरीदते थे और फिर तारीख बदलकर, नकली पैकिंग और फर्जी बारकोड के जरिए इन्हें होलसेल मार्केट में बेच देते थे। वहां से ये सामान छोटे दुकानदारों तक पहुंचता था और आखिरकार आम लोगों की थाली तक।

बिहार के बड़े अस्पताल में दही-आमलेट को लेकर मारपीट, जूनियर डॉक्टरों ने रसोई पर किया हमला
बच्चों के प्रोडक्ट भी शामिल
सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस गिरोह का निशाना खास तौर पर बच्चों से जुड़े प्रोडक्ट भी थे। बेबी फूड और चॉकलेट जैसी चीजें, जिन्हें माता-पिता भरोसे के साथ खरीदते हैं, वही इस मिलावट और धोखाधड़ी की चपेट में थीं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि एक्सपायर्ड और नकली फूड आइटम से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, खासकर बच्चों में।
दिल्ली के अलावा और कहां होती थी सप्लाई
दिल्ली पुलिस ने सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था और दिल्ली-एनसीआर के अलावा किन-किन राज्यों में इसका माल सप्लाई किया जा रहा था। इस कार्रवाई के बाद एक बड़ा सवाल फिर खड़ा हो गया है कि क्या देश के बाजारों में बिकने वाला हर सामान भरोसे के लायक है?

See also  दिल्ली से मुंबई-रांची तक स्पेशल सेल की छापेमारी, IS के 5 आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और IED बरामद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now