धनबाद, गोड्डा, देवघर, हजारीबाग, कोडरमा, पलामू और पूर्वी सिंहभूम जिलों के लिए 20 सूत्री उपाध्यक्ष की घोषणा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 3, 2022

राजनीतिक हलचल के बीच सात जिलों के उपाध्यक्ष, सदस्य के अलावा प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के नाम को लेकर अधिसूचना जारी
रांची। झारखंड में उत्पन्न राजनीतिक हलचल के बीच शनिवार देर शाम धनबाद, गोड्डा, देवघर, हजारीबाग, कोडरमा, पलामू और पूर्वी सिंहभूम जिलों के लिए 20 सूत्री उपाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी गयी। इन सात जिलों के लिए 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष और सदस्यों के अलावा संबंधित जिलों के प्रखंडों में 20 सूत्री कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के नाम की भी घोषणा कर दी गयी है। इस संबंध में योजना एवं वित्त विभाग द्वारा आज अधिसूचना जारी कर दी गयी।
योजना एवं वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार धनबाद का जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, गोड्डा का उपाध्यक्ष बिन्दु मंडल, देवघर का उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, हजारीबाग का उपाध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा, कोडरमा की उपाध्यक्ष लीलावती मेहता, पलामू की उपाध्यक्ष विमला देवी और पूर्वी सिंहभूम जिले का 20 सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार को बनाया गया है। इसके अलावा इन जिलों में नौ सदस्य सदस्य भी बनाये गये है।
नवगठित 20 सूत्री के उपाध्यक्ष और सदस्यों को अपने कार्याें और दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ करने के पहले उनका पुलिस सत्यापन करना अनिवार्य होगा। इसको सुनिश्चित कराने की जिम्मेवारी संबंधित उपायुक्त की होगी। इसी तरह से 7 जिलों के सभी प्रखंडों के लिए 20 सूत्री कमेटी का गठन कर दिया गया है। जिलों और प्रखंडों में गठित कमेटियों में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के प्रतिनिधियों को स्थान दिया गया है। झारखंड में लंबे समय से 20 सूत्री कमेटियों के गठन की मांग की जा रही थी। इसे लेकर यूपीए समन्वय समिति का भी गठन किया गया था।

See also  जैन धर्मस्थल पारसनाथ पहाड़ को संरक्षित रखे राज्य सरकार, वहां ऐसा काम न हो जिससे आस्था आहत हो-हाईकोर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now