पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा और भी पुख्ता कर दी गई है। हिजाब विवाद के बाद मिले खुफिया इनपुट को ध्यान में रखते हुए मुंख्यमंत्री की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है।सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि कुछ असामाजिक और आपराधिक तत्व नीतीश कुमार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।
नीतीश कुमार को पाकिस्तान के डॉन ने दी धमकी, हिसाब उठाने को लेकर मांगे माफी नहीं तो अंजाम तय
सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा डीजीपी बिहार और एडीजी (SSG सुरक्षा) स्तर पर की गई है।इस समीक्षा के बाद स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (SSG) के सुरक्षा घेरे को पहले से ज्यादा सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीब केवल हाई प्रोफाइल और चुनिंदा लोग ही जा सकेंगे। उनके कार्यक्रमों, आवास और मूवमेंट के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल को और मजबूत किया गया है।
जिस महिला डॉक्टर का नीतीश कुमार ने खींचा था हिजाब उसने छोड़ा बिहार, अब नहीं करेगी नौकरी
खबर है कि सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। खासतौर पर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और निगरानी बढ़ाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया के जरिए धमकियां मिलने की भी जानकारी सामने आई है।इन्हीं इनपुट्स को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने खतरे की आशंका जताई है और उसी के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था को अपग्रेड किया गया है।
थावे मंदिर से माता का मुकुट ले उड़े चोर, झारखंड के कारोबारी ने दिया था चढ़ावा, लॉकर तोड़ा, दानपेटी भी गायब
सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक बढ़ी निगरानी
खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक, हिजाब विवाद के बाद कुछ कट्टर और असामाजिक तत्वों में नाराजगी देखी गई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री को निशाना बनाने की कोशिश की जा सकती है। इसी को देखते हुए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी तेज कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।




