विनय चौबे के खिलाफ IAS अधिकारी अमित कुमार ने दी गवाही, 164 के तहत दिया बयान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 15, 2025

विनय चौबे के खिलाफ IAS अधिकारी अमित कुमार ने दी गवाही, 164 के तहत दिया बयान

रांचीः झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ शराब घाटोले में आईएएस अधिकारी और उत्पाद विभाग के तत्कालीन आयुक्त अमित कुमार ने गवाही दी है। एसीबी के सामने वर्तमान में वाणिज्य कर विभाग के आयुक्त अमित कुमार ने मस्ट्रिेट के सामने बयान दर्ज किया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब एक आईएएस अधिकारी ने भ्रष्टाचार के मामले में एक आईएएस अधिकारी के खिलाफ गवाही दी है। विनय चौबे जब उत्पाद सचिव थे उस समय अमित कुमार उत्पाद आयुक्त थे।

‘मेरे खिलाफ रचा जा रहा षड्यंत्र’, ऑडियो-वीडियो लीक मामले पर बोले कांग्रेस नेता प्रदीप यादव
अमित कुमार के आग्रह के बाद कोर्ट ने उनका बयान दर्ज करवाने के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की और मजिस्ट्रेट के समक्ष अमित कुमार का 164 का बयान दर्ज किया गया। अमित कुमार का बयान दर्ज होने के बाद उसे सीलबंद कर दिया गया है।अमित कुमार ने अपने बयान में शराब घोटाला से जुड़े कई अहम और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अमित कुमार ने कोर्ट में दर्ज बयान में भी शराब घोटाला में विनय चौबे और अन्य लोगों की भूमिका की जानकारी दी है। उन्होंने कोर्ट में कहा है कि उत्पाद विभाग का कोई भी टेंडर विनय चौबे के कहने पर ही होता था और टेंडर किसे देना है यह विनय चौबे ही तय करते थे।

See also  गुमला के घाघरा में एक करोड़ से अधिक के सोने की लूट, कैश भी ले उड़े बदमाश

बीजेपी ने गढ़वा में 2 मृत नेताओं को बनाया मंडल प्रतिनिधि, गड़बड़ी पकड़े जाने पर सुधारा
टेंडर के बाद प्लेसमेंट एजेंसी को विनय चौबे के कहने पर ही पैसों का भुगतान किया गया। विभाग के सभी अधिकारियों को यह मौखिक आदेश दिया गया था कि टेंडर और भुगतान से संबंधित फाइल में वही नोटिंग होगी जो विनय चौबे कहेंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी के साथ मिलके विनय चौबे ने सभी टेंडर इस तरह मॉडिफाइड किए कि प्लेसमेंट एजेंसियों को इसका पूरा लाभ मिले।

झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता से मांगी गई दो करोड़ की रंगदारी, राहुल दुबे गैंग के नाम पर आया फोन
यानि विनय चौबे उत्पाद विभाग में जब तक सचिव रहे तब तक उन्होंने विभाग को सभी नियम दरकिनार कर अपने हिसाब से चलाया. उत्पाद विभाग में विनय चौबे का वन मैन शो था, और वो जो कहते थे नीचे से लेकर ऊपर तक के सभी अधिकारीयों को वही करना पड़ता था।इससे पहले IAS अमित कुमार से ACB शराब घोटाला मामले में दो बार पूछताछ कर चुकी है।इस पूछताछ में भी उन्होंने विनय चौबे के उत्पाद विभाग के सचिव रहते हुए किए गए घोटालों का खुलासा किया था।

See also  रांची की दो महिला यूट्यूबर से रामगढ़ में छेड़खानी, मेरा भी वीडियो बनाओं कहकर इधर-उधर छूने लगे मनचले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now