पटनाः दरभंगा शहर से विधायक संजय सरावगी बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष बनाए गए है। वो राज्य सरकार में मंत्री दिलीप जायवाल की जगह लेंगे। संजय सरावगी दरभंगा सदर से पांच बार के विधायक हैं. पूर्व मंत्री रह चुके हैं। वैश्य समुदाय से आते हैं जो BJP का कोर वोटर है। मिथिलांचल में पार्टी का चर्चित और पुराना चेहरा है। इस बार उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। वो दिलीप जायसवाल की जगह लेंगे। दिलीप जायसवाल भी वैश्य समुदाय से ही आते हैं।

नितिन नबीन ने बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला, जेपी नड्डा और अमित शाह रहे मौजूद
बता दें कि 28 अगस्त 1969 को जन्म लेने वाले सरावगी छात्र जीवन से अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से जुड़े रहे। भाजपा की सदस्यता उन्होंने 1995 में ली। 2003 में उन्होंने दरभंगा नगर निगम से वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। उनका जन्म 28 अगस्त 1969 को बिहार में हुआ। संजय ने मिथिला विश्वविद्यालय से M.Com और MBA की पढ़ाई की है। संजय साल 2005 में पहली बार दरभंगा सीट से विधायक चुने गए। इसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 में भी विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की। 2025 के विधानसभा चुनाव में संजय ने उमेश सहनी को बड़े अंतर से हराया।










