बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या, फंदे से लटकते मिले पिता और तीन बेटियों का शव, दो बेटे जिंदा बचे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 15, 2025

बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या, फंदे से लटकते मिले पिता और तीन बेटियों का शव, दो बेटे जिंदा बचे

डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक ही परिवार के चार सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है। मृतकों में पिता और उनकी तीन  नाबालिग बेटियां शामिल हैं, जिनके शव फंदे से लटकते हुए पाए गए।जबकि दो छोटे बेटे बाल-बाल बच गए।

नितिन नबीन होंगे बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में हैं मंत्री
मामला सकरा थाना क्षेत्र के रुपनपट्टी मथुरापुर पंचायत के नवलपुर मिश्रौलिया गांव का है, जहां पिता और उनकी तीन पुत्रियों के शव फंदे से लटकते मिले हैं। ये परिवार महादलित समाज से है। उन्होंने आत्महत्या क्यों की? अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना रविवार रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान अमरनाथ राम (40) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार अमरनाथ ने अपनी तीन बेटियों- राधा कुमारी (11), राधिका (9) और शिवानी (7) को घर के अंदर फांसी पर लटका दिया। इसके बाद उन्होंने अपने दो बेटों शिवम कुमार (6) और चंदन (4) को भी फांसी लगाने की कोशिश की। हालांकि किसी तरह दोनों बच्चों की जान बच गई।

See also  बिहार में पूर्व मुखिया की बीच सड़क हत्या, रेलवे क्रॉसिंग के पास बदमाशों ने मारी 16 गोली

घटना के बाद जोर-जोर से चिल्लाने लगे दोनों बेटे

बताया जा रहा है कि फांसी लगाए जाने के बाद दोनों बेटे होश में थे और उन्होंने जोर-जोर से रोना-चिल्लाना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर के अंदर का मंजर देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। आनन-फानन में बच्चों को नीचे उतारा गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। रात होते-होते गांव में भारी भीड़ जमा हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now