‘धुरंधर’ के सेट पर अक्षय खन्ना को खाने पड़े थे 7 थप्पड़, डोंगा का किरदार निभाने वाले नवीन का दावा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 13, 2025

Akshay Khanna had to face 7 slaps on the sets of 'Dhurandhar', claims Naveen who played the character of Donga

अदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर अक्षय खन्ना का डांस वायरल है। इसी बीच, अक्षय के एक और सीन की चर्चा हो रही है। रहमान डकैत की गैंग के मेम्बर डोंगा का रोल प्ले करने वाले एक्टर नवीन कौशिक ने बताया कि इस सीन में अक्षय को एक या दो नहीं, सात थप्पड़ खाने पड़े थे।

दरअसल, फिल्म की शुरुआत में एक सीन दिखाया जाता है जिसमें ‘भाभीजी घर पर है’ फेम सौम्या टंडन, जिन्होंने रहमान की पत्नी उल्फत का किरदार निभाया है, वह अपने बड़े बेटे की मौत का गुस्सा रहमान डकैत पर उतारती नजर आती हैं। जैसी ही उन्हें अपने बेटे की मौत की खबर मिलती है वह रोते हुए अस्पातल पहुंचती हैं और रहमान डकैत के गाल पर तमाचा जड़ देती हैं।

Dhurandhar Box Office : धुरंधर ने इस मामले में पुष्पा 2 को दिया पछाड़, कमाए इतने करोड़

See also  पहले चरण के वोटिंग से पहले बड़ा एनकाउंटर, टॉप नक्सली कमांडर ढेर, अबतक 29 शव बरामद

नवीन ने इस सीन के बारे में बात करते हुए फिल्मी ज्ञान को बताया कि इस सीन के सात रीटेक्स हुए थे। नवीन बोले, ‘सौम्या थोड़ा हिचकिचा रही थीं। उस सीन को पावरफुल बनाने के लिए अक्षय सर रीटेक पर रीटेक ले रहे थे। अक्षय सर को इतनी बार थप्पड़ पड़े मगर वो एक बार भी नहीं हिचकिचाए। अक्षय सर और आदित्य सर, सौम्या को समझा रहे थे कि कैरेक्टर में ढल जाइए, ये मत सोचिए कि सामने कोई स्टार खड़ा है। ये उल्फत है जो रहमान के सामने खड़ी है और वो रहमान से नहीं डरती है।

बता दें, इस सीन के दौरान नवीन भी वहीं थे। उन्हें लगा था कि दो-तीन टेक काफी हैं। लेकिन अक्षय सर, सौम्या और अदित्य सर तब तक नहीं रुके जब तक वो सीन परफेक्ट नहीं हुआ।

IAS विनय चौबे के ससुर से अशोक नगर की जमीन मामले में पूछताछ करेगी एसीबी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

See also  सत्यानंद झा बाटुल को मनाने पहुंच गए हिमंता बिस्वा सरमा; किया बड़ा वादा; रविंद्रनाथ महतो के खिलाफ ठोंकी थी ताल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now