रांची के तीन बस टर्मिनल की बदलेगी सूरत, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश; मिलेगी हाईटेक सुविधाएं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 9, 2025

ITI-BUS-STAND

झारखंड की राजधानी रांची के तीनों बस टर्मिनल राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संसाधनों और सुविधाओं से लैस होंगे। आईटीआई बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा का कायाकल्प अब अब शीघ्र ही किया जाएगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहरीकरण के कार्यों में तेजी लाने के क्रम में इन सभी टर्मिनलों के आधुनिकीकरण, नवीनीकरण और जीर्णोद्धार का निर्देश दिया है। इस कार्य को आरंभ करने के लिए विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार के निर्देश पर निविदा निकाल दी गयी है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार कुल 48.72 करोड़ रुपये व्यय करने की स्वीकृति पहले ही दे चुके हैं। इसमें आईटीआई बस स्टैंड के लिए 24.77 करोड़, सरकारी बस डिपो के लिए 20.19 करोड़ और बिरसा मुंडा बस स्टैंड के लिए 3.76 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है है। मंत्री ने विभागीय प्रधान सचिव सुनील कुमार को जुडको के माध्यम से निविदा के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया है।

See also  पहलगाम Update: क्रास फायरिंग में शहीद जे अली शेख को श्रद्धांजलि, दिल्ली में दुकानें बंद, सीमा पर फायरिंग

रिटायर्ड बैंक अफसर से ठगी, ऑनलाइन अरेस्ट के नाम पर वसूले 51 लाख रुपये

वर्तमान में यात्रियों के लिए न्यूनतम सुविधाओं वाले इस बस स्टैंड को आधुनिक रूप में विकसित किया जाएगा। यह तीन एकड़ क्षेत्रफल में बनेगा, जिसमें 2330 वर्गमीटर ग्राउंड फ्लोर और 880 वर्गमीटर प्रथम तल पर टर्मिनल भवन होगा। बसों के परिचालन के लिए 13 बस वे बनाया जाएगा यहां 35 बसों के लिए स्टैंड बाई पार्किंग की सुविधा रहेगी।

भूतल पर ड्राइवर कैंटीन, मेंटेनेंस शेड, गार्ड रूम, स्लाइडिंग प्रवेश द्वार, वातानिकुलित प्रतीक्षालय, कार, फूड कियोस्क, परिवहन कार्यालय, कैफेटेरिया, महिला एवं पुरुष शौचालय, ऑटो और ई-रिक्शा पार्किंग की सुविधा होगी।

प्रथम तल पर रेस्टोरेंट, प्रशासनिक भवन, टिकट काउंटर, चार डोरमेट्री, लाकर युक्त गेस्ट रूम तथा हरियाली के लिए लैंडस्केपिंग की व्यवस्था रहेगी। प्रति दिन 416 बसों का परिचालन सुनिश्चित किया गया है।

यह डिपो अब जर्जर अवस्था में है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसे 20.19 करोड़ रुपये की लागत से इंडियन रोड कांग्रेस के मानकों के अनुसार पुनर्निर्मित किया जाएगा। पुराने भवन को तोड़ कर नया टर्मिनल भवन बनाया जायेगा। यहां नए भवन में 1771 वर्गमीटर ग्राउंड फ्लोर और 845 वर्गमीटर प्रथम तल में सुविधाएं विकसित होंगी।

See also  प्यार नहीं, साफ बेशर्मी है… मेट्रो स्टेशन पर कपल की हरकतें देख लोगों का फूटा गुस्सा, VIDEO

झारखंड कैबिनेट ने 1 जुलाई 2019 से प्रोफेसर पदोन्नति को दी मंजूरी, RIMS के 16 सह-प्राध्यापकों के प्रमोशन का रास्ता साफ

गार्ड रूम, मेंटेनेंस क्षेत्र, कैंटीन का प्रविधान होगा। यात्रियों के लिए डोरमेट्री, गेस्ट रूम, प्रतीक्षालय, फूड कियोस्क, शेडयुक्त बस-वे, टिकट काउंटर, परिवहन प्रबंधन कार्यालय, हेल्प डेस्क, 12 फ़ूड कियोस्क, कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट, शौचालय तथा स्लाइडिंग गेट, कार व ऑटो स्टैंड जैसी सुविधाएं होंगी। आठ बस वे के जरिये रोजाना लगभग 512 बसों का परिचालन होगा।

इस बस स्टैंड को 3.76 करोड़ रुपये की लागत से और अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा। 11.6 एकड़ में फैले इस परिसर में 31 बस वे, 89 बसों व 70 कारों के लिए पार्किंग, स्मार्ट शेड, 50 बेड की डोरमेट्री, रेस्टरूम, स्नानागार, गेस्टहाउस, हाइमास्ट लाइट, बाउंड्री वॉल और महिला सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

टेरेस एरिया की वाटर प्रूफिंग, पुराने टर्मिनल भवन का नया प्लास्टर एवं पेंटिंग, क्षतिग्रस्त टाइल्स का बदलाव, सभी वाटर टैप का परिवर्तन, सीसीटीवी, नए फर्नीचर, दो हाई वाल्यूम, लो स्पीड फैन लगाये जायेंगे।

See also  बिहार में बीजेपी नेता को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जुडको को निर्देश दिया है कि तीनों बस टर्मिनलों के टेंडर का शीघ्र निष्पादन कर कार्य प्रारंभ किया जाए। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद रांची के बस टर्मिनल राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के मॉडल स्टैंडर्ड पर नजर आएंगे, जहां यात्रियों को सुरक्षा, स्वच्छता और आधुनिक सुविधाओं का बेहतर अनुभव मिलेगा।

बिहार में ASI ने सल्फास खाकर दे दी जान, ड्यूटी के दौरान थाने में ही बिगड़ी थी तबीयत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now