पटना में दिखा रफ्तार का कहर, कार ने 6 लोगों को कुचला, एक की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 8, 2025

पटना दिखा रफ्तार का कहर, कार ने 6 लोगों को कुचला, एक की मौत

पटनाः राजधानी पटना में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दानापुर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित झकरी महादेव रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान चांसी राय (उम्र लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई है।

बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DM बदलें गए
पटना में रफ्तार का कहर : घटना में पांच लोग जख्मी हो गए हैं. घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें यह साफ दिख रहा है कि किस तरह एक बेकाबू कार अचानक रॉन्ग साइड (गलत दिशा) से घुसते हुए राहगीरों को चीरती चली गई।

बिहार में जेडीयू सांसद और विधायक से मांगी गई रंगदारी, नहीं देने पर हत्या की दी गई धमकी
CCTV में कैद वारदात : सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सड़क किनारे लोग आराम से चल रहे थे। एक कुत्ता भी सड़क पर आराम कर रहा था। इतने में अचानक करीब 60 से 70 की गति में आ रही एक कार रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में घुसती है और पैदल चल रहे लोगों को उड़ा देती है।

See also  सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने नेशनल इंटर स्कूल इंटर-डिसिप्लिनरी आर्ट्स कॉन्क्लेव ‘‘प्रतिध्वनि‘‘ के दूसरे संस्करण की मेजबानी की

IndiGo के टॉप अधिकारियों को DGCA ने भेजा समन,CEO-COO को किया तलब
चालक ने कार को नहीं रोका : टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोग सड़क पर दूर तक जा गिरे। फुटेज में यह भी दिखता है कि कार के नीचे एक व्यक्ति फंस जाता है। चालक गाड़ी रोकता नहीं, बल्कि उसे खींचते हुए आगे बढ़ जाता है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग कार को रोकने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। कई लोग गाड़ी पर डंडे से मारते भी नजर आते हैं, परंतु चालक किसी तरह गाड़ी को मोड़कर मौके से फरार हो जाता है।प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक कार चालक जानबूझकर गति बढ़ाते हुए मरीन ड्राइव की तरफ भागने की कोशिश कर रहा था। घटना के तुरंत बाद लोगों ने घायल व्यक्तियों को उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का उपचार जारी है। बुजुर्ग चांसी राय की हालत गंभीर थी और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now