आधी रात बहू के कमरे से खटर-पटर की आवाज पर सास ने मचाया शोर, तलाशी में बेड से निकला प्रेमी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 8, 2025

up news

यूपीः अयोध्या में दो बच्चों की मां घर के अंदर ही आधी रात प्रेमी के साथ पकड़ी गई है। महिला का पति दुबई में नौकरी करता है और ससुर नागपुर गए थे। घर में महिला अपनी सास और बच्चों के साथ थी। इसी दौरान आधी रात बहू के कमरे से खटर-पटर और अजीब तरह की फुसफुसाहट सुनकर सास चौंक गई।

उसने हल्ला मचाकर लोगों को जुटा लिया। लोग पहुंचे और बहू का कमरा खुलवाया तो सभी हैरान रह गए। बेड के अंदर बहू का 25 वर्षीय प्रेमी छिपा मिला। पति को यह बात पता चली तो उसने दुबई से ही तलाक दे दिया। अब बहू की शादी उसी के प्रेमी से कराने की तैयारी की जा रही है।

मामला पूरा कलन्दर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 30 वर्षीय महिला का पति रोजगार के लिए दुबई में रहता है। ससुर नागपुर में रहते हैं। घर पर बहू अपने दो छोटे बच्चों और सास के साथ रहती है। शादी के बाद भी बहू का प्रेम प्रसंग एक युवक से चल रहा था। इसकी जरा भी भनक परिवार वालों को नहीं थी। इसी बीच आधी रात विवाहिता से मिलने उसका प्रेमी चुपके से घर में घुस आया।

See also  महिला टीचर ने स्टूडेंट के साथ बनाए से'क्स संबंध, बताती थी अपना छोटा भाई और फिर...

सरकारी पैसे को निजी खाते में रखकर कमाया लाभ, आरोपी इंजीनियर के खिलाफ दर्ज होगी PE

प्रेमी के आने के बाद सास को बहू के कमरे से खटर-पटर और फुसफुसाने जैसी आवाजें सुनाई दीं। सास ने पहले दरवाजे पर कान लगाया। जब सास को यकीन हो गया कि बहू के साथ अंदर कोई है तो शोर मचा दिया। सास के शोर मचाते ही आस-पास के लोग जुट गए।

बहू के कमरे की तलाशी शुरू हुई तो बेड के अंदर उसका प्रेमी छिपा मिला। यह देखते ही बहू शर्म से पानी पानी हो गई। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर बाहर निकाला और मौके पर पुलिस को बुला लिया। तत्काल इसकी जानकारी दुबई में पति को भी दी गई। पति ने भी बिना देर किए वहीं से पत्नी को तलाक दिया और अपने प्रेमी के साथ ही चले जाने की बात कह दी।

सुबह ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई और फैसला हुआ कि दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं तो शादी करनी होगी। बहू अपने प्रेमी के साथ रहने और शादी के लिए राजी हो गई। ग्रामीणों के अनुसार बेड से पकड़े गए मुस्लिम युवक का पिता पांच वक्त का नमाजी है। अब इस तरह की घटना से उसका परिवार भी हिल गया है।

See also  Father Stan जैसा जुल्म हेमंत सोरेन पर हो रहा है, फादर की मौत का बदला है लोकसभा चुनाव का परिणाम: कल्पना सोरेन का BJP पर बड़ा हमला

वहीं, पूरा कलंदर थाना के कार्यवाहक प्रभारी कमलेश साहनी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था लेकिन दोनों पक्ष आपसी शादी पर सहमत हो गए हैं। इसके बाद चले गए। कोई तहरीर मिलती है तो आगे कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड के दूल्हे संग चीन की दुल्हन ने की शादी, दोनों की अनोखी है प्रेम कहानी, साहिबगंज में लिये सात फेरे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now