हेमंत सरकार देगी झारखंड में जनरल वर्ग के छात्रों को तोहफा, बढ़कर मिलेगी स्कॉलरशिप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 7, 2025

नये साल से पहले हेमंत सोरेन दे रहे है सरकारी नौकरी का उपहार, 1910 अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र

रांचीः झारखंड में में 9वीं से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों की भी छात्रवृत्ति की राशि बढ़ेगी। सोमवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के इस प्रस्ताव पर स्वीकृति मिल सकती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभागीय मंत्री के रूप में पहले ही इस प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान कर दी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजी गयी पेसा नियमावली की संचिका, कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव
कैबिनेट को भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार, नौवीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की मासिक छात्रवृत्ति 150 रुपये से बढ़ाकर 450 रुपये की जाएगी।इस तरह, इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में तीन गुना वृद्धि होगी। इसी तरह, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की मासिक छात्रवृत्ति की राशि 230 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये की जाएगी। बढ़ने वाली राशि दोगुने से अधिक है।

सेंबो के हिलटॉप में होगा कैप्टन कूल का नया घर, रांची में महेंद्र सिंह धोनी का एक और आशियाना
छात्रवृत्ति में होने वाली इस वृद्धि का लाभ लगभग 58 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा। इसपर राज्य सरकार 27 करोड़ रुपये अधिक राशि का वहन करेगी।
बताते चलें कि राज्य के एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति कल्याण विभाग द्वारा दी जाती है। इस विभाग ने पहले ही राशि बढ़ा दी है।स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग वर्ष 2021 से मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत सामान्य वर्ग के 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करता है।छात्रवृत्ति की राशि डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को हस्तांतरित की जाती है।

See also  मैंगो जूस से आम गायब, सच्चाई जान रह जाएंगे हैरान; देख लें VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now