गिरिडीह में आदिवासी दंपती पर जानलेवा हमला, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

गिरिडीह में आदिवासी दंपती पर जानलेवा हमला, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

गिरिडीहः मंगलवार देर रात मधुबन थाना क्षेत्र के दलान चलकरी स्थित एक घर में आदिवासी समाज से आने वाले दंपती पर जानलेवा हमला हुआ। इस घटना में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद डुमरी एसडीपीओ आबिद खान और मधुबना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। डुमरी एसडीपीओ आबिद खान ने पतिया हांसदा नामक व्यक्ति की हत्या हुई है।हत्या के पीछे की वजह पता की जा रही है। हत्या का के पीछे कौन हैं, इसकी भी जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
घटना को लेकर मृतक के रिश्तेदार ने बताया रात लगभग 12:30 बजे पतिया हांसदा के घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया, जिसमें पतिया की मौत हो गई। जब पतिया के घर से रोने-चिल्लाने की आवाज आयी तो वे लोग पहुंचे।जहां लोगों ने देखा कि 45 वर्षीय पतिया और उसकी 35 वर्षीय पत्नी परनी मरांडी लहूलुहान पड़ी है। वहीं, बच्चे रो रहे है।इसकी सूचना तुरंत मधुबन थाना को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीपीओ और थाना पुलिस मौके पर एम्बुलेंस के साथ पहुंची। दोनों को अस्पताल लाया गया. जहां पतिया को मृत घोषित कर दिया गया। रिश्तेदार ने कहा कि घटना किसने अंजाम दिया है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।मृतक मजदूर था, ऐसे में किस वजह से हत्या हुई यह समझ से परे हैं।

See also  दुमका में गैस लाइटर से लदे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर से लगी भीषण आग,चार गाड़ियां चपेट में आई, खलासी जिंदा जला, दो झुलसे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now