रांचीः निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की पत्नी स्वपना संचिता से एसीबी की टीम ने पूछताछ की। एसीबी के डीआईजी, एसपी समेत कई बड़े अधिकारी पूछताछ कर रही है। विनय चौबे के घर पर ये पूछताछ हो रही है।जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह एसीबी के डीआईजी, एसपी समेत कई अधिकारी विनय चौबे के कांके रोड स्थित आवास पहुंचकर उनकी पत्नी से पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले तीन दिसंबर को भी स्वप्ना संचिता से एसीबी की टीम ने उनके आवास पर जाकर पूछताछ की थी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजी गयी पेसा नियमावली की संचिका, कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव
गौरतलब है कि एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ 24 नवंबर को चौथी प्राथमिक दर्ज की थी। इस प्राथमिकी में उनके रिश्तेदारों और दोस्त विनय सिंह समेत सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। सभी पर भ्रष्टाचार करने और इसके जरिये अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाये गये हैं।प्राथमिकी में विनय चौबे के अलावा उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, विश्वसनीय मित्र और अवैध संपत्ति में निवेश करने वाले विनय सिंह और विनय सिंह की पत्नी संचिता सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसके अलावा विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी, शिपिज त्रिवेदी की पत्नी प्रियांका त्रिवेदी और विनय चौबे के ससुर एसएन त्रिवेदी भी नामजद अभियुक्त हैं।प्राथमिकी में करोड़ों की गड़बड़ी, फर्जी लेनदेन और परिवार व कर्मचारियों के जरिये अवैध संपत्ति की हेराफेरी करने का आरोप लगाया गया है। विनय चौबे और विनय सिंह शराब घोटाला, जमीन घोटाला के सिलसिले में दर्ज मामले में अभी जेल में बंद हैं।
झारखंड के 10 जिलों में शीतलहर, कांके का पारा 4.5 डिग्री तक पहुंचा
वहीं दूसरी ओर झारखंड में शराब और जमीन घोटाले के आरोपी नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में, एसीबी की टीम ने रविवार की सुबह बिहार के लखीसराय जिले के नयासराय स्थित उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। झारखंड एसीबी की तीन गाड़ियों का काफिला रविवार सुबह नयासराय पहुंचा, जहां टीम स्निग्धा सिंह से संबंधित जानकारियों के आधार पर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
सेंबो के हिलटॉप में होगा कैप्टन कूल का नया घर, रांची में महेंद्र सिंह धोनी का एक और आशियाना
क्यों है स्निग्धा सिंह की तलाश?
नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह वर्तमान में हजारीबाग जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को एसीबी ने शराब घोटाले और वन भूमि घोटाले से जुड़े मामलों में पूछताछ के लिए कई बार नोटिस भेजा है, लेकिन वह एसीबी के समक्ष उपस्थित नहीं हुई हैं। शराब घोटाले के मामले में एसीबी स्निग्धा सिंह को पूछताछ के लिए बुला चुकी है। स्निग्धा सिंह हजारीबाग वन भूमि घोटाले में भी आरोपी हैं। पूरे मामले में एसीबी स्निग्धा सिंह को महत्वपूर्ण कड़ी मान रही है।वन भूमि घोटाले का यह मामला विनय कुमार चौबे के हजारीबाग उपायुक्त कार्यकाल से जुड़ा है, जब स्निग्धा सिंह के नाम पर जमीन की जमाबंदी की गई थी। इस मामले में एसीबी पहले ही विनय कुमार सिंह, विजय प्रताप, विनय चौबे और तत्कालीन अंचल अधिकारी शैलेश कुमार समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। स्निग्धा सिंह की गिरफ्तारी या पूछताछ इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।




