डेस्कः गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ है। कुछ ही सेकेंड में आग ऐसे भड़की की 25 लोगों की मौत हो गई। अरपोरा के लोकप्रिय नाइट क्लब Birch by Romeo Lane में हुए इस दिल दहला देने वाले हादसे में 50 लोग घायल हो गए है।
Yashasvi Jaiswal के पहले शतक की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीको को 9 विकेट से हराया, सीरीज पर किया कब्जा
गोवा के अरपोरा गांव स्थित Birch by Romeo Lane क्लब में यह भीषण हादसा उस वक्त हुआ, जब किचन एरिया में ब्लास्ट हुआ. चंद सेकंड में आग ने पूरे किचन को चपेट में ले लिया और देखते ही देखते बेसमेंट तक धुएं का गुबार भर गया।क्लब का बेसमेंट उस वक्त कर्मचारियों से भरा हुआ था। ज्यादातर लोग वहीं काम कर रहे थे। जैसे ही आग लगी, अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोग बाहर की तरफ भागने की बजाय बेसमेंट की ओर भागे, जहां धुएं की चादर पहले से फैल चुकी थी।
दिल्ली-मुंबई रांची-पटना समेत 11 एयरपोर्ट पर 570 फ्लाइट रद्द, शादी मिस-परीक्षा छूटा, री-शेड्यूलिंग और रिफंड से जूझ रहे हैं पैसेंजर
हादसे में मरने वालों में 20 लोगों की मौत दम घुटने से हुई, जबकि तीन लोगों के शव बुरी तरह झुलसे हुए मिले।गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस घटना को राज्य के लिए ‘बहुत दर्दनाक दिन’ बताया और मामले की जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतकों में 4 पर्यटक और 14 स्टाफ मेंबर थे और 7 की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जिससे इस हादसे की गंभीरता और भीतर फंसे कर्मचारियों की संख्या का अंदाजा लगाया जा सकता है।




