PATNA: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी काफी चर्चा में रही। इस शादी से जुड़े कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। अब एक वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि इस वीडियो में बाहुबली विधायक अनंत सिंह कथित तौर से अपने ड्राइवर को लात से मार रहे हैं। हालांकि, ‘लाइव दैनिक’ इस वीडियो की कतई पुष्टि नहीं करता है।
Anant Singh kicked his driver and then continued waving to his "fans" like nothing happened.
This guy is six time MLA.
People like him are the reason Bihar has a bad name. Yet, he is treated like a hero by Biharis. I will never understand why??
https://t.co/45GuqlNDE6— Incognito (@Incognito_qfs) November 26, 2026
हालांकि, वीडियो में हुई घटना की पूरी परिस्थितियां और अनंत सिंह के नाराज होने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान अनंत सिंह खुली गाड़ी पर सवार थे।
गमछा लहराते हुए कर रहे थे अभिवादन
वह हाथों में गमछा लेकर उसे लहराते हुए लोगों का अभिवादन कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर वह चालक पर नाराज होते दिखाई देते हैं।
वायरल वीडियो में वह चालक की ओर पैर उठाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उसे फटकार भी लगाते दिखते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
हालांकि, वीडियो के आधार पर यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था। न ही यह पुष्टि हो सकी है कि चालक को वास्तव में चोट लगी या नहीं।
25 नवंबर को हुई थी शिवांगी की शादी
मोकामा के छोटे सरकार के नाम से चर्चित अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को बिहटा के कृष्णानगर निवासी रणविजय कुमार के बेटे ऋषिकेश कुमार के साथ हुई थी।
शादी समारोह में भव्य भोज, घुड़दौड़ और आकर्षक पंडाल खास आकर्षण रहे। समारोह में बिहार के कई राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के चर्चित चेहरे भी पहुंचे थे।
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत कई गणमान्य लोगों ने समारोह में शिरकत की थी। शादी की भव्यता और मेहमानों की मौजूदगी के कारण यह आयोजन बिहार ही नहीं, दूसरे राज्यों में भी चर्चा का विषय बना रहा।






