खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दी चुनौती, कहा- ‘कई लोगों को नंगा कर दूंगा’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 6, 2025

खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दी चुनौती, कहा- 'कई लोगों को नंगा कर दूंगा'

पटनाः भोजपुरी स्टार और आरजेडी नेता खेसारी लाल यादव ने भी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी। लेकिन उन्हें छोटी कुमारी से हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने राम मंदिर को लेकर भी बयान दिया था, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया गया था।वहीं चुनाव के दौरान पवन सिंह और खेसारी लाल के बीच खूब जुबानी जंग भी चली थी। एक बार फिर से खेसारी लाल इंस्टाग्राम पर लाइव आकर पवन सिंह पर पवन सिंह पर निशाना साधते हुए दिखे हैं, वहीं राम मंदिर पर दिए गए बयान पर भी सफाई दी है।

बिहार सैलरी के बदले टीचर से मांगी 8 लाख की घूस, ऑडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
छपरा के लोगों का जताया आभार
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर लाइव आकर उन्होंने कहा कि जब से चुनाव हुए हैं तब से वह बीमार चल रहे हैं, वह खांसी और बुखार से पीड़ित चल रहे थे। इस दौरान चुनाव में छपरा के लोगों के सहयोग पर उन्होंने आभार जताया।खेसारी लाल ने कहा कि चुनाव के दौरान मुझको लेकर बहुत सारी बातें कही गईं। यह भी कहा गया कि मैं राम विरोधी हूं। उन्होंने कहा कि राम के बारे में आप क्या जानते हैं। मतलब जो एक पत्नी के साथ रहे वह राम भक्त नहीं है और जो दो-दो तीन-तीन शादी किया हो वह भगवान राम के भक्त हैं?

See also  सरकारी स्कूल बना सांपों का बसेरा, तीन दर्जन से ज्यादा जहरीले सांप निकाले गए, दहशत में छात्र और शिक्षक

 

सासाराम में बाल-बाल बचे DSP; नो एंट्री में घुसे डंपर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर
राम मंदिर का नहीं किया विरोध
खेसारी लाल ने आगे कहा कि मैंने कभी राम मंदिर का विरोध नहीं किया। मेरे कहने का यह मतलब था कि मंदिर और सनातन अपनी जगह पर हैं लेकिन शिक्षा और रोजगार भी बहुत जरूरी है।
'कौन कितना चरित्रवान सबको पता है'
लाइव के दौरान खेसारी लाल ने पवन सिंह का नाम न लेते हुए अप्रत्यक्ष रूप से उनपर हमला किया। उन्होंने कहा कि कौन कितना चरित्रवान है सबको पता है।
कुछ लोगों ने हमारी इस बात का भी मजाक उड़ाया कि हम बड़े भाइयों को पितातुल्य बताते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में बड़े भाई को पिता के समान ही बताया जाता है लेकिन अफसोस मैंने उन लोगों को बड़ा भाई बताया जो इस लायक नहीं है। खेसारी लाल यादव ने कहा कि यदि मैं खुला तो कई लोगों को नंगा कर दूंगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now