- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

सासाराम में बाल-बाल बचे DSP; नो एंट्री में घुसे डंपर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर

DSP narrowly escapes in Sasaram; dumper enters no-entry zone and hits Scorpio

सासाराम जिले के नगर थाना क्षेत्र के करगहर मोड़ के समीप नो इंट्री में प्रवेश किए अनियंत्रित डंपर ने डीएसपी सासाराम दो की स्कार्पियो में जोरदार टक्कर मारी। घटना में डीएसपी दो की स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। बताया जाता है कि घटना के समय डीएसपी कुमार वैभव व उनके अंगरक्षक स्कार्पियो पर सवार थे। घटना में डीएसपी व उनके अंगरक्षक बाल-बाल बचे। वहीं घटना में डीएसपी की स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई।

डीएसपी ने बताया कि वे तकिया पुल के रास्ते करगहर मोड़ पर पहुंचे थे। तभी गलत साइड से ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित डंपर ने साइड से उनके स्कार्पियो में टक्कर मारा। जिसमें स्कार्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को जब्त की है। बताया कि नो इंट्री में क्यों व कैसे भारी वाहन प्रवेश कर रहे हैं, इसकी जांच की जा रही है।

See also  रांची की धरती से 'ग़ज़वा-ए-हिंद' का नारा देने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट कर भारतीय सेना के बारे में की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

जीएसटी घोटाले में लोहा कारोबारी प्रमोद अग्रवाल गिरफ्तार, 10 घंटे तक अधिकारियों ने की पूछताछ

वहीं लोगों में चर्चा थी कि शहर के चारों ओर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती है। फिर भी डंपर जैसे वाहन कैसे प्रवेश कर रहे हैं। कहा कि पुलिस की वाहन सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की हालत आसानी से समझा जा सकता है। ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मंडल ने बताया कि धक्का मारने वाले डंफर पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए कागजात मांगे जाते हैं। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा उक्त डंपर को शहर में प्रवेश करने के लिए अनुमति दी गई थी, ऐसा वाहन मालिक द्वारा बताया गया है।

एयरपोर्ट बने रेलवे स्टेशन! आखिर कैसे हुआ IndiGo का सिस्टम फेल? जानिए पूरा मामला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now