- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

तेजप्रपात यादव ने पूर्व IPS अमिताभ दास के खिलाफ दर्ज कराया FIR, छवि धुमिल करने का लगाया आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 5, 2025

पटनाः लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास के खिलाफ पटना के सचिवालय थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसकी जानकारी तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दिया। उन्होंने बताया कि वो अमिताभ दास द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से उनके बारे में की गई कथित आपत्तिजनक और मनगढ़ंत टिप्पणियों से वे व्यथित हैं।

लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, लैंड फॉर जॉब केस में 8 दिसंबर को होगी कोर्ट में अगली सुनवाई
तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि पूर्व IPS अमिताभ दास ने अपने डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर एक चैनल के माध्यम से उनकी छवि खराब करने की नीयत से आपत्तिजनक, मनगढ़ंत और भ्रामक बातें प्रसारित की हैं।तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि पूर्व IPS दास ने उनके निजी जीवन और परिवार से जुड़े आंतरिक मामलों पर अनाप-शनाप और आधारहीन टिप्पणियां की हैं, जो बेहद दुखद, अप्रत्याशित और असहनीय हैं। उन्होंने कहा कि एक पूर्व उच्च पदस्थ अधिकारी द्वारा इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी करना निंदनीय है।

See also  नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह के ठिकानों पर रेड, ACB की बड़ी कार्रवाई

 

बिहार-यूपी और हरियाणा के 22 स्थानों पर हथियार तस्करी के मामले में NIA की छापेमारी, 4 गिरफ्तार
शबनम कांड का भी उल्लेख
तेज प्रताप ने कहा कि अमिताभ दास का नाम पहले भी कई विवादों में रहा है तथा उन्होंने अपने पोस्ट में शबनम कांड का उल्लेख करते हुए दावा किया कि दास की कार्यशैली और सार्वजनिक बयान अक्सर विवाद खड़े करते रहे हैं। तेज प्रताप ने आगे कहा कि ऐसे “उदंड प्रवृत्ति” वाले व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई आवश्यक है, इसलिए उन्होंने सचिवालय थाना में FIR दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।

25535973 ejj 1

एक महीने की छुट्टी पर लालू के लाल तेजस्वी! फैमिली के साथ इस देश में मनाएंगे न्यू ईयर
तेज प्रताप के एक्शन में चर्चा में पूर्व आईपीएस: तेज प्रताप द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंचों पर किसी भी व्यक्ति, विशेषकर पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी द्वारा, बिना आधार के व्यक्तिगत हमले करना स्वीकार्य नहीं है।उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now