घर में घुसकर छोटी बहन के सामने लड़की से डिजिटल रेप, गाजियाबाद में शर्मनाक मामला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 4, 2025

बिहार के मोतिहारी में बेची गई दुमका की नाबालिग लड़की, महिला समेत चार गिरफ्तार

गाजियाबाद के विजयनगर थानाक्षेत्र में मनचले द्वारा घर में घुसकर छोटी बहन के सामने युवती से डिजिटल रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने दोनों बहनों को अपमानित किया। पीड़िता के मुताबिक दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखने वाला आरोपी रास्ते में उससे छेड़छाड़ करता था और मिलने का दबाव डालता था।

थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला का कहना है कि उनकी 23 वर्षीय बड़ी बेटी करीब एक साल से सिद्धार्थ विहार में प्राइवेट नौकरी करने जाती थी। इसी दौरान कबूतर चौक कैला भट्ठा निवासी शाहनवाज उनकी बेटी का पीछा करने लगा। वह बेटी को रास्ते में रोककर अश्लील बातें करता और मिलने का दबाव बनाता। उसने किसी तरह बेटी का मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिया।

झारखंड में JMM-BJP मिलकर बनाएंगी सरकार? साथ आए तो कितनी हो जाएंगी सीटें; समझें समीकरण

बेटी विरोध करती तो शाहनवाज उसे बदनाम करने की धमकी देता था। महिला के मुताबिक आरोपी की धमकियों से सदमे में आकर उनकी बेटी ने नौकरी छोड़ दी और मोबाइल नंबर भी बदल लिया। पूछने पर बेटी ने शाहनवाज की हरकतों के बारे में बताया। उन्होंने और उनके पति ने शाहनवाज से विरोध जताया तो उसने माफी मांग ली। लोकलाज के चलते उन्होंने भी पुलिस में शिकायत नहीं की।

See also  बीजेपी विधायक दल के नेता का चयन आज, भूपेंद्र यादव और के लक्ष्मण पर्यवेक्षक बनकर आएंगे

महिला के मुताबिक 27 नवंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी बेटी अपनी छोटी बहन के साथ घर पर अकेली थी। इसी दौरान शाहनवाज घर में घुस आया और उनकी बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। इतना ही नहीं, उसने छोटी बेटी के सामने ही उनकी बड़ी बेटी के साथ डिजिटल रेप किया।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने दो विधेयक सरकार को लौटाया, राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 और कोचिंग सेंटर एवं विनियमन विधेयक वापस

छोटी बेटी ने उन्हें फोन किया तो आरोपी जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए भाग निकला। उसने उनके छोटे बेटे की हत्या करने की धमकी भी दी। घटना के संबंध में महिला ने 30 नवंबर को विजयनगर थाने में शिकायत दी। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

क्या होता है डिजिटल रेप

डिजिटल रेप का मतलब यह नहीं है कि किसी का शोषण इंटरनेट के माध्यम से किया जाए। यह शब्द दो शब्द डिजिट और रेप से बना है। डिजिट का मतलब अंक होता है, वहीं अंग्रेजी शब्दकोश के मुताबिक अंगुली, अंगूठा, पैर की उंगली को भी डिजिट से संबोधित किया जाता है। डिजिटल रेप से जुड़ी घटनाओं में अंगुलियों या अंगूठे का इस्तेमाल किया जाता है। इसका अर्थ है कि डिजिट से किए गए यौन उत्पीड़न को डिजिटल रेप कहा जाता है।

See also  पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में आया नया मोड़,गूगल सर्च हिस्ट्री से खुला राज, 150 लोगों के खिलाफ FIR

विनय चौबे की पत्नी स्वपना संचिता से घर जाकर ACB ने की पूछताछ, नहीं मिले कई सवालों के जवाब

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now