बिहार में कांग्रेस के पूर्व विधायक अजीत शर्मा की बेटी ED के रडार पर, बेटिंग ऐप मामले में एक्ट्रेस नेहा शर्मा से पूछताछ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 2, 2025

बिहार में कांग्रेस के पूर्व विधायक अजीत शर्मा की बेटी ED के रडार पर, बेटिंग ऐप मामले में नेहा शर्मा से पूछताछ

डेस्कः बिहार के भागलपुर से कांग्रेस विधायक रहे अजीत शर्मा की बेटी फिल्म अभिनेत्री नेहा शर्मा से अब ईडी की रडार पर है। प्रवर्तन निदेशालय ने नेहा शर्मा को 2 दिसंबर को दिल्ली में ईडी के ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया था। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और एक्टर सोनू सूद के बाद नेहा शर्मा से बेटिंग ऐप से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ की जा चुकी है। क्रिकेटर सुरेश रैना, शिखर धवन समेत कई नामी हस्तियों को ईडी ने समन भेजा था। एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन मिमी चक्रवर्ती को इस मामले में 15 सितंबर को ईडी ने पेशी के लिए समन भेजा था। जिसके बाद बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ भी की गई थी। जानकारी के मुताबिक, 1xBet मनी लॉन्ड्रिंग केस में उर्वशी रौतेला को भी समन भेजा गया था। जिनसे 16 सितंबर को पूछताछ की जानी थी।

अमन साहू गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर कसा शिकंजा, राहुल सिंह के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी
नेहा शर्मा से ED की पूछताछ
मॉडल और एक्ट्रेस नेहा शर्मा से 2 दिसंबर यानी मंगलवार को ईडी मुख्यालय में बुलाया गया है। जहां वो पेश हो गई हैं,साथ ही ऑनलाइन बेटिंग एप केस में ईडी उनसे कुछ सवाल करेगी। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस कुछ एन्डोर्समेंट के जरिए ही बेटिंग ऐप से जुड़ी हुई है। जिसके चलते ईडी के रडार पर आ गई हैं। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के नियमों के तहत ही उनके बयान रिकॉर्ड किए गए हैं।

See also  बिहार में घूसखोर प्रिंसिपल हुआ अरेस्ट, निगरानी ने 60 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

रांची-मुंबई के 15 ठिकानों पर ED की छापेमारी, चर्चित CA नरेश केजरीवाल FEMA के तहत कार्रवाई
दरअसल इस बेटिंग ऐप की इंडिया की एम्बेसेडर उर्वशी रौतेला थीं। जिन्होंने इसका एंडोर्समेंट किया था। वहीं, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और शिखर धवन जैसे क्रिकेटरों को भी समन भेजा गया था। हालांकि, पूछताछ के बाद उनकी 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर दी गई थी। इस मामले में कुछ इन्फ्लुएंसर्स से भी पूछताछ की जा चुकी है। इसी मामले में ईडी का कहना है कि, 1xBet ऐप भारत में बिना परमिशन के ऑपरेट किया जा रहा था। जो कि ऑनलाइन वीडियो और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को टारगेट करता था। जो सरोगेट ब्रांडिंग और एड के इस्तेमाल से की जाती थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now