रांचीः टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम रांची में वनडे सीरीज का पहला मैच खेल रही है।भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।टीम इंडिया ने 25 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। यशस्वी जायसवाल 18 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। रोहित ने लगातार तीसरे मुकाबले में 50 या उससे ज्यादा की इनिंग्स खेली है। रोहित ने शाहिद आफरीदी का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त किया है।विराट कोहली ने 48 और रोहित शर्मा ने 43 गेंद पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया।रोहित शर्मा 51 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कोहली ने 7 चौके और पांच छक्के की सहायता से 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।कोहली ने 120 गेंदों में 135 रन की लाजवाब पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे।विराट कोहली की शनदार शतक और रोहित शर्मा के साथ कप्तान केएल राहुल के अर्द्धशतक की वजह से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 350 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।लक्ष्ध का पीछा करते हुए 200 रन से पहले दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम ढेर हो गई है।भारत के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम लड़खड़ा गई। टीम इंडिया ने 17 रनों से जीत हासिल की। 
विराट कोहली के वनडे इंटनेशनल करियर ये 52वां शतक रहा। कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट के सिंगल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक अपने नाम किए थे। किंग कोहली के इंटरनेशनल करियर में शतकों की संख्या 83 हो चुकी है। कोहली ने टेस्ट में 30 और टी20 इंटरनेशनल में 1 शतक जड़ा था।कोहली का पिछला शतक इस साल 23 फरवरी को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी मुकाबले में आया था। तब कोहली ने नाबाद 100 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई थी।
रांची में IND vs SA मैच का क्रेज: सभी बड़े होटल हाउसफुल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पिछली बार नौ अक्टूबर 2022 को भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया था। रांची के में दूसरी पाली में बल्लेबाजी करने वाले को फायदा हो सकता है क्योंकि ओस की वजह से दूसरी पाली में गेंदबाजी करना आसान नहीं होता। टीम इंडिया की कमान नये कप्तान केएल राहुल के हाथ में है। शुभमन गिल टेस्ट के बाद अब वनडे में भी गर्दन की चोट की वजह से बाहर है। रांची में खेले गए छह मैच में से भारत ने तीन मैच जीते है। जनवरी 2013 में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया, अक्टूबर 2013 में आस्ट्रेलिया के साथ मैच बेनतीजा रही, नवंबर 2014 में श्रीलंका पर तीन विकेट से जीत दर्ज की, अक्टूबर 2016 में न्यूजीलैंड से 32 रनों से हार मिली और अक्टूबर 2022 में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया।
Fact Check:विराट कोहली ने धोनी के बाइक पर की सवारी, ऋषभ पंत के साथ टेबल पर बैठकर एक साथ खाया खाना, जानिये सच्चाई
रोहित और कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं, और भारत अगले दो महीनों में सिर्फ छह ODI खेलेगा। तीन साउथ अफ्रीका के खिलाफ और तीन जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ। ऐसे में इन दोनों दिग्गजों को हर हाल में इन दो सीरीज में चलना होगा।दोनों ही सीरीज में RO-KO का प्रदर्शन 2027 ODI वर्ल्ड कप की संभावनाओं पर सीधा असर डाल सकता है। क्योंकि इन दोनों सीरीज से या तो उनके करियर को आगे गति मिलेगी, या उन्हें करियर के The End की ओर थोड़ा और धकेल सकता है।
रांची में गौतम गंभीर पर चिल्लाए फैन्स, कोचिंग छोड़ दो…. IND VS SA वनडे से पहले का VIDEO वायरल
तो रोहित को याद आएगा 2013 का वो मैच, जहां से वो बने ओपनर….
दिलचस्प बात यह है कि 2013 में इसी JSCA स्टेडियम में रोहित शर्मा पहली बार फुल-टाइम ओपनर के रूप में उतरे थे। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के उस फैसले ने रोहित शर्मा के करियर को ही बदल दिया। इससे ना केवल रोहित का व्हाइट बॉल करियर बदल गया,बल्कि भारत की ODI सोच को भी नए सिरे से परिभाषित किया।एक दशक बाद, 38 वर्षीय रोहित फिर रांची लौट रहे हैं, इस बार एक अलग तरह के पुनर्निर्माण की तलाश में उतरेंगे। खासकर तब जब भारत को घरेलू टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। भारत के लिए यह ODI सीरीज अगले साल घर में होने वाले T20 वर्ल्ड कप की शैडो में खेली जा रही है। रोहित ने तब वो मैच बतौर ओपनर 23 अक्टूबर 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था और वो 9 रन बनाकर दूसरे ओपनर शिखर धवन (14) के साथ नाबाद लौटे थे। उस मैच का नतीजा बारिश की वजह से नहीं निकल सका था। ऑस्ट्रेलिया ने तब पहले खेलते हुए वनडे में 295 रन बनाए थे।




