रात में अचानक गायब हो जाती है पत्नी, पूछने पर देती धमकी, युवक ने लगाई एसएसपी से गुहार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 29, 2025

hasband and wife

डेस्कः मेरठ की मुस्कान और इंदौर की सोनम रघुवंशी जैसी पत्नियों की करतूत के बीच मुरादाबाद में भी पत्नी से प्रताड़ित एक युवक ने एसएसपी से जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कहा कि पत्नी रात में अचानक गायब हो जाती है। पूछने पर धमकी देती है। कभी भी मेरी हत्या करवा सकती है।

उसने अपने बहनोई से भी धमकी दिलवाती है। युवक की शादी पिछले ही साल हुई थी। एसएसपी ने एसएचओ को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। मामला मूढ़ापांडे थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ा का है। युवक को आशंका है कि उसकी पत्नी का किसी और से संबंध है।

कारोबार बनकर रह गईं शादियां, दहेज को लेकर भड़का सुप्रीम कोर्ट; रद्द की जमानत

युवक ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसकी शादी 17 मई 2024 को हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से पत्नी उसे लगातार परेशान कर रही है। अक्सर उसे बिना बताए चली जाती है। रातों को भी गायब रहती है। पूछने पर धमकी देती है। खुद भी जान देने की बातें करने लगती है। कहती है कि तुम्हारे घर जहर खाकर या बिजली के तार पकड़ कर जान दे दूंगी और तुम्हें और तुम्हारे पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसवा कर जेल भिजवा दूंगी।

See also  डरा न सके, तो मेरे प्रस्तावक को ही चुरा लिया; हेमंत सोरेन का भाजपा पर हमला, पत्नी कल्पना भी भड़की

युवक ने पुलिस को बताया कि इतना होने के बाद भी वह अपनी पत्नी को साथ रखने को तैयार है। जबकि पत्नी कहती है कि तुम मेरे साथ मेरे मायके में चलकर रहो और मुझे पैसे कमा कर दो। अपने भाई और रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र निवासी बहनोई से भी धमकी दिलवाती है। मामले में एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

मेरठ में इसी साल मार्च में पति सौरभ की हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। अवैध संबंधों में फंसी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पहले पति की चाकू गोंदकर हत्या की फिर शव को टुकड़े कर नीले ड्रम में सीमेंट के घोल के साथ भर दिया था।

नशीली कफ सिरप रैकेट में एबॉट कंपनी के अधिकारियों की मिलीभगत, धनबाद की देवकृपा मेडिकल एजेंसी भी जांच के घेरे में, अमित सिंह ‘टाटा’ के कबूलनामे से 100 करोड़ से अधिक के अवैध कारोबार का खुलासा

See also  रामदास सोरेन पंचतत्व में विलिन, जमशेदपुर के घोड़ाबांधा में हुआ राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now