Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | शुभम जायसवाल का कोडिन कांड: यूपी में कागजी दवा दुकानों का लाइसेंस फौरन होगा रद्द, सख्ती के दिए गए आदेश

शुभम जायसवाल का कोडिन कांड: यूपी में कागजी दवा दुकानों का लाइसेंस फौरन होगा रद्द, सख्ती के दिए गए आदेश

Prashant Singh
November 28, 2025 11:02 PM
By
Prashant Singh
6 months ago
Share
Shubham Jaisawal
SHARE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोडीन युक्त कफ सिरप एवं अन्य एनडीपीएस (NDPS) श्रेणी की दवाओं के अवैध भंडारण, क्रय-विक्रय और वितरण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

वाराणसी के शुभम जायसवाल के ‘ड्रग कार्टल’ ने कैसे झारखंड में फैलाया पांव ? कौन है अमित सिंह टाटा ? धनबाद में एक ही जगह पर कैसे मिले इतने लाइसेंस?

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कोडीन युक्त कफ सिरप और एनडीपीएस श्रेणी की दवाएं औषधि नियमावली, 1945 की अनुसूची-एच व एच-1 के तहत नियंत्रित हैं। इन दवाओं की बिक्री केवल पंजीकृत चिकित्सक के प्रिस्क्रिप्शन पर ही की जा सकती है तथा विक्रय-वितरण का पूरा रिकॉर्ड रखना अनिवार्य है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इन दवाओं का गैर-चिकित्सीय उपयोग युवाओं में नशे का कारण बन रहा है, जिससे गंभीर सामाजिक व स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

See also  HMPV वायरस के झारखंड में प्रभाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जारी किया संदेश

हालिया निरीक्षण अभियानों में सामने आया है कि कई औषधि प्रतिष्ठान या तो भौतिक रूप से अस्तित्व में नहीं पाए गए या केवल “पेपर पॉइंट” के रूप में संचालित हो रहे हैं। अनेक स्थानों पर दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेख भी उपलब्ध नहीं कराए गए। इन तथ्यों के आधार पर कुछ मामलों में संबंधित फर्मों व संचालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 और एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज की गई है।

आदेश में यह भी कहा गया है कि औषधि निरीक्षक द्वारा नियम 51 के अंतर्गत नियमित निरीक्षण किया जाए। लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन की स्थिति में नियम 66 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना वास्तविक अस्तित्व वाले प्रतिष्ठानों के लाइसेंस तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, आवासीय भवनों में दवा बिक्री के लाइसेंस को मान्यता नहीं देने, नए लाइसेंस के लिए जियोटैग्ड फोटो अनिवार्य करने और केवल पंजीकृत फार्मासिस्ट को प्राथमिकता देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। अनुभव प्रमाण-पत्र के आधार पर आवेदन करने वालों के प्रमाण-पत्र का अनिवार्य सत्यापन भी किया जाएगा।

See also  भोगनाडीह में हेमंत की हत्या करना चाहती थी बीजेपी -JMM का बड़ा आरोप, संताल परगना को मणिपुर बनाने का आरोप

विभाग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि जांच में संगठित अपराध से जुड़े तत्व सामने आते हैं तो उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई पर विचार किया जाए।

अंत में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सभी जिलाधिकारियों से अपील की है कि एनडीपीएस श्रेणी की दवाओं के अवैध उपयोग, भंडारण और बिक्री पर सख्ती से नियंत्रण बनाए रखने के लिए विभागीय कार्रवाई का अपने स्तर से प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अमन साहू के एनकाउंटर को लेकर अधिकारियों पर प्राथमिकी क्यों नहीं, झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल अमन साहू के एनकाउंटर को लेकर अधिकारियों पर प्राथमिकी क्यों नहीं, झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल
Next Article amit shingh tata नशीली कफ सिरप रैकेट में एबॉट कंपनी के अधिकारियों की मिलीभगत, धनबाद की देवकृपा मेडिकल एजेंसी भी जांच के घेरे में, अमित सिंह ‘टाटा’ के कबूलनामे से 100 करोड़ से अधिक के अवैध कारोबार का खुलासा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद
  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

You Might Also Like

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

3 hours ago
खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

8 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

8 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

8 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?