इंदौर में दम दिखाएंगे खूंटी के चार युवा निशानेबाज, एसजीएफआई नेशनल गेम्स के लिए चयन

खूंटी: राइफल शूटिंग क्लब के चार उभरते हुए युवा निशानेबाज आगामी एसजीएफआई स्कूल नेशनल गेम्स में झारखंड की ओर से निशाना साधेंगे। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता इंदौर में आयोजित हो रही है, जिसके लिए खूंटी के रचित रंजन प्रसाद, शिवानी कुमारी, एलीशान बरला और कृष्ण गुप्ता का चयन किया गया है। ये खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इन सभी खिलाड़ियों का विशेष शूटिंग प्रशिक्षण सत्र और स्टेट कैंप रांची के खेलगांव स्थित शूटिंग रेंज में आयोजित होगा। प्रशिक्षण के बाद तीन दिसंबर को झारखंड टीम इंदौर के लिए रवाना होगी। क्लब के कोच अनुज कुमार को झारखंड टीम का आधिकारिक कोच नियुक्त किया गया है, जो खिलाड़ियों का नेतृत्व और तकनीकी मार्गदर्शन संभालेंगे।

अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग की झारखंड टीमों का चयन एवं संबंधित प्रतियोगिताएं जनवरी 2026 में आयोजित की जाएंगी।

खूंटी राइफल शूटिंग क्लब ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों और सभी सहयोगियों को बधाई दी है। क्लब के अध्यक्ष एसडीएम खूंटी, उपाध्यक्ष अमितेश भगत, सदस्य चंदन कुमार, विपुल जायसवाल, रूपेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

See also  झरिया की आग बुझाने के लिए केंद्रीय कैबिनेट से नए मास्टर प्लान को मंजूरी, 5490 करोड़ से बूझेगी की आग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now