विनय चौबे और उनकी पत्नी की मुश्किलें और बढ़ी, रांची के जगन्नाथपुर थाने में पांचवां मामला दर्ज

विनय चौबे और उनकी पत्नी की मुश्किलें और बढ़ी, रांची के जगन्नाथपुर थाने में पांचवां मामला दर्ज

रांचीः निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की मुश्किलें धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। विनय चौबे के खिलाफ गुरुवार को एक और मामला दर्ज किया गया है। दीपक कुमार ने रांची के जगन्नाथपुर थाने में विनय चौबे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। विनय चौबे के खिलाफ शराब घोटाला, वन भूमि घोटाला, सेवायत घोटाला, आय से अधिक मामले का केस दर्ज किया जा चुका है।

IAS विनय चौबे के रिश्तेदारों पर ACB का शिकंजा,ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी और साले शिपिज को जारी किया समन
दीपक कुमार ने विनय चौबे के साथ उनकी पत्नी, विनय सिंह समेत कई के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दीपक कुमार ने इनपर आपराधिक षड्यंत्र रचकर व्यापार हड़पने का आरोप लगाने के साथ-साथ फर्जी निकासी कर 40 रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

1 82 53 5

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now