- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार में दिल्ली क्राइम जैसी वारदात, देह व्यापार के लिए लाई गई 17 लड़कियों को ऐसे बचाना गया

बिहार में दिल्ली क्राइम जैसी वारदात, देह व्यापार के लिए लाई गई लड़कियों को ऐसे बचाना गया

डेस्कः बिहार के रोहतास जिले में देह व्यापार के लिए आई लड़कियों को फिल्मी अंदाज में बचाया गया। दिल्ली क्राइम वेबसीरीज की तरह रोहतास में भी एक घटना सामने आई है। नासरीगंज थाना क्षेत्र के बड़ीहा गांव के रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी कर 17 लड़कियों को रेस्क्यू किया। इन 17 लड़कियों में 10 छत्तीसगढ़ की है और अन्य सात बिहार के अलग-अलग जगहों की रहने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार, इन लड़कियों को शादी-विवाह के सीजन में डांस पार्टी के काम को लेकर अलग-अलग जगहों से लाया गया था।

एक आदमी, 4 नाम और 100 करोड़ की ठगी; प्रेम प्रकाश के नेता-सेलिब्रिटी संग फोटो वायरल
शादी-विवाह के समय कई नाच पार्टी होती हैं
पुलिस के अनुसार, रोहतास जिले में शादी-विवाह के समय कई नाच पार्टी संचालित होती हैं, जिनमें अन्य राज्यों से डांसर को बुलाया जाता है। इस बार भी गुप्त सूचना मिलने के बाद नासरीगंज थाना एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बड़ीहा गांव में छापेमारी की और लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया।

See also  नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली,14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा

दीपक प्रकाश को मंत्री बनाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी बगावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता समेत कई नेताओं ने दिया इस्तीफा
17 लड़कियों को छुड़ाया गया
बिक्रमगंज के एसपी संकेत कुमार ने बताया कि लड़कियों को अनैतिक कार्य में इस्तेमाल करने की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा, ‘गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि बड़ीहा गांव में दूसरे राज्यों से लड़कियां लाकर नाच पार्टी में अनैतिक कार्य कराया जा रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और 17 लड़कियों को मुक्त कराया।’ रेस्क्यू के बाद लड़कियों को पहले सासाराम के सदर अस्पताल लाकर स्वास्थ्य जांच कराई गई। इसके बाद उन्हें महिला कल्याण संगठन के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

IAS संजीव हंस के करीबी ठेकेदार रिशुश्री के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 9 जगहों पर एक साथ रेड
इससे पहले भी पुलिस ने कई नाच पार्टी में फंसी लड़कियों को रेस्क्यू कर उनके घर पहुंचाया था। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि इस तरह की जानकारी मिलने पर पुलिस को तुरंत सूचित करें ताकि समय रहते नाबालिग और अन्य लड़कियों को सुरक्षित किया जा सके। यह कार्रवाई शादी-विवाह के मौसम में नाच पार्टी संचालन के पीछे छुपे नेटवर्क पर पुलिस की सतर्कता और सख्ती का उदाहरण है।

See also  बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 6 IPS अधिकारियों का तबादला

होमगार्ड कमांडर कैलाश प्रसाद यादव अवैध वसूली के आरोप में बर्खास्त, अब विभाग के चार अधिकारियों पर 8 लाख रिश्वत लेने का आरोप
क्या है दिल्ली क्राइम सीरीज?
दिल्ली क्राइम एक क्राइम-ड्रामा सीरीज है जो दिल्ली में हुए वास्तविक आपराधिक मामलों पर आधारित है।इसमें वर्तिका चतुर्वेदी और उनकी टीम हत्याओं की कड़ी को जोड़कर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास करती है। इस सीज़न में पुलिस सिस्टम की चुनौतियां, सामाजिक तनाव और पुलिस टीम पर पड़े मानसिक दबाव को भी मजबूत तरीके से दर्शाया गया है। सीरीज की खासियत वास्तविक घटनाओं पर आधारित प्रामाणिकता, दमदार अभिनय,और दिल्ली पुलिस के मानवीय और कठोर दोनों पहलुओं को संवेदनशीलता से दिखाना है। इसे पुलिस प्रक्रियाओं को वास्तविक रूप में दिखाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now