दीपक प्रकाश को मंत्री बनाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी बगावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता समेत कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 26, 2025

दीपक प्रकाश को मंत्री बनाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी बगावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता समेत कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

पटनाः राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी बगावत हो गई है। नीतीश कुमार की सरकार में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे जो किसी भी सदन के सदस्य नहीं है उन्हें मंत्री बनाये जाने के खिलाफ विरोध का बिगुल बज गया है। बुधवार को पार्टी के दो बड़े नेताओं ने अपना इस्तीफा दे दिया है। पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को भेजे गए अपने इस्तीफे में दोनों नेताओं ने कहा है कि वह पार्टी के फैसले से खुद को जोड़ नहीं पा रहे हैं इसलिए अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

IAS संजीव हंस के करीबी ठेकेदार रिशुश्री के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 9 जगहों पर एक साथ रेड
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राहुल कुमार सहित एक दर्जन से अधिक प्रमुख लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। अलग-अलग त्यागपत्रों में पार्टी के इन नेताओं ने पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के क्रिया-कलाप पर अंगुली उठाते हुए उनकी कड़ी निंदा की है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने उपेंद्र कुशवाहा को भेजे गये पत्र में कहा है कि मैं आपके साथ बीते नौ वर्षों से काम कर रहा हूं। लेकिन, अब कई राजनीतिक व सांगठनिक निर्णय से खुद को जोड़ नहीं पा रहा हूं। ऐसी स्थिति में अब साथ काम करना संभव नहीं रह गया है। इस कारण पार्टी की अपनी जिम्मेवारी और प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र देना ही उचित समझ रहा हूं।

See also  झारखंड में उद्घाटन से पहले टूटा करोड़ो की लागत से बन रहा पुल, इस जिले से दो-दो मंत्री है सरकार में शामिल

Jitendra Nath Resignation Letter

राबड़ी देवी की याचिका पर CBI को नोटिस, IRCTC घोटाला में जज बदलने की लगाई थी गुहार
JDU उम्मीदवार के खिलाफ थे : यहां यह बताना भी जरूरी है कि एनडीए का हिस्सा रहते जितेंद्र नाथ पटेल सहित राष्ट्रीय लोक मोर्चा की जिला इकाई ने विधानसभा चुनाव में शेखपुरा और बरबीघा में एनडीए समर्थित जदयू के प्रत्याशियों का खुला विरोध किया था।हालांकि दोनों सीटें जदयू ने एतिहासिक अंतर से जीत दर्ज की थी।
दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया जाना बना कारण! : पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, इन नेताओं के त्याग पत्र का कारण बिना चुनाव लड़े उपेंद्र कुशवाहा द्वारा अपने बेटे को मंत्री बनाया जाना भी खास कारण माना जा रहा है। जितेंद्र नाथ पिछले लगभग एक दशक से उपेन्द्र कुशवाहा के काफी निकटतम सहयोगी रहे हैं।
किसने-किसने दिया इस्तीफा? : बुधवार को शेखपुरा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ पटेल के साथ प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश महासचिव राहुल कुमार, प्रमोद यादव, राजेश रंजन उर्फ गुरु जी, जिलाध्यक्ष पप्पू राज मंडल ने अपना इस्तीफा दिया। इसके साथ प्रखंड अध्यक्ष गोरेलाल कुशवाहा, अमीर राज मंडल, विद्या सागर, प्रेम गुप्ता, सत्येंद्र सिंह के नाम भी शामिल हैं।

See also  प्रिंस खान ने चंद्रगुप्त परियोजना के अधिकारी से मांगी रंगदारी, रांची के दो बड़े कारोबारी को पहले ही कर चुका है धमकी भरा कॉल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now