लोहरदगा में कुख्यात नक्सली राजा हेमंत असुर गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज थे संगीन मामले

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 26, 2025

*लोहरदगा में एक लाख इनामी उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार*
– भाकपा माओवादी दस्ता सदस्य राजा हेमंत असुर के पास से मिला देशी कट्टा व 10 कारतूस
– लोहरदगा के कुडू थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई में पकड़ाया एक लाख इनामी उग्रवादी राजा हेमंत असुर
लोहरदगा : जिले की कुडू पुलिस ने मंगलवार की रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े एक लाख रुपये के ईनामी दस्ता सदस्य राजा हेमंत असुर उर्फ राजन असुर उर्फ राजा उर्फ राजन खेरवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देशी कट्टा और 8 एमएम का 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार नक्सली लंबे समय से लोहरदगा, लातेहार और गुमला जिलों में सक्रिय रहा है तथा कई बड़ी घटनाओं में उसकी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अधीक्षक लोहरदगा को गुप्त सूचना मिली कि भाकपा माओवादी के रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू (15 लाख ईनामी) व उसका दस्ता सदस्य राजा हेमंत असुर हथियारों के साथ चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला बांझीटोली से कुडू के चुल्हापानी की ओर जा रहा है। सूचना मिलने पर एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किस्को श्री वेदांत शंकर के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम में पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार चौबे (32वीं वाहिनी एसएसबी किस्को), कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार, तकनीकी शाखा और एसएसबी के जवान शामिल किए गए। देर रात टीम ने कुडू-चंदवा मार्ग के जंगली इलाके में स्थित केरवाडी शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर छापेमारी की। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम राजा हेमंत असुर बताया।

See also  धनबाद के लोदना एरिया में कोयला चोरी पर मुख्यालय सख्त,CISF क्यूआरटी को दिया निगरानी का निर्देश

web.whatsapp 59 web.whatsapp 62

हथियार के साथ गिरफ्तार, यूएपीए सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज
कुडू थाना कांड सं. 125/25 के तहत गिरफ्तार माओवादी पर आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट और यूएपीए की धारा 13/16 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 देशी कट्टा और 10 कारतूस बरामद हुए। राजा हेमंत असुर लंबे समय से माओवादी संगठन में सक्रिय था और कई जिलों में अनेक हिंसक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पूछताछ में उसने अपनी कई नक्सली गतिविधियों में संलिप्तता स्वीकार की है।

web.whatsapp 60 web.whatsapp 63

कई बड़े मामलों में आरोपी : 2021 से 2025 तक लंबा आपराधिक सफर
मुख्य नक्सली घटनाएं
1. 2021 : हेन्देहास पुल, सेरेंगदाग में लेवी के लिए पर्चा वितरण।
2. 2022 (फरवरी) : बुलबुल में पुलिस मुठभेड़ में शामिल।
3. 2022 (नवंबर) : चंदवा कटपुलिया के पास रेलवे निर्माण में लगी 10-12 गाड़ियों में आगजनी।
4. 2022 (दिसंबर) : कोरगो पुलिस मुठभेड़ में शामिल।
5. 2023 (जनवरी) : कुडू बस स्टैंड में एक दुकानदार पर गोलीकांड।
6. 2023 : लपरा रेलवे पुल पर हाइवा और कार में आगजनी।
7. 2023 (अगस्त) : चंदवा थाना क्षेत्र में प्रदुमन यादव की हत्या।
8. 2024 (फरवरी) : सुंदरू सरना टोली में रोड निर्माण कार्य पर चली गोलीबारी।
9. 2024 : दुधीमाटी पुल में लेवी पर्चा वितरण।
10. 2024 : ललकीटाड़, चंदवा में पुल निर्माण कार्य पर दबाव बनाने हेतु पर्चा।
11. 2024 : बेतर चेकडैम में लेवी पर्चा वितरण।
12. 2025 (मार्च-अप्रैल) : गोली कुंदो निर्माणाधीन स्कूल में लेवी का पर्चा।

See also  बोकारो में हाथियों को उत्पात, दो दिन में पांच की मौत, इलाके में दहशत

लोहरदगा, लातेहार और गुमला में फैला आपराधिक नेटवर्क

लोहरदगा जिले के प्रमुख मामले
कई वर्षों में राजा हेमंत के खिलाफ लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग, कुडू, बगडू और पेशरार थाना क्षेत्रों में कई संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, पुलिस पर हमला, लेवी वसूली, आगजनी, प्रतिबंधित हथियारों का उपयोग और यूएपीए के तहत दर्ज मामले शामिल हैं। कुल 8 बड़े मामले लोहरदगा जिले में दर्ज हैं।

लातेहार जिले के मामले
लातेहार जिले के चंदवा और बालूमाथ थाना क्षेत्रों में भी इसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें—
* आगजनी
* लेवी वसूली
* पुलिस बल पर हमला
* हत्या
* प्रतिबंधित हथियारों का उपयोग
कुल 4 मामले लातेहार जिले में दर्ज हैं।

गुमला जिले में नक्सली गतिविधियां
गुमला जिले के करूमगढ़ और घाघरा थाना क्षेत्रों में भी राजा हेमंत की सक्रियता रही है। इन क्षेत्रों में इसने
* पुलिस पार्टी पर हमला
* आगजनी
* लेवी वसूली
* धमकाने
* यूएपीए मामलों
जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दिया। कुल 7 मामले गुमला जिले में दर्ज हैं।

See also  बिहार में पुजारी ने किया कांडः मंदिर के पास बुलाकर नाबालिग लड़की का तीन महीने तक यौन शोषण, भगाने से पहले ही...

छापामारी टीम की भूमिका सराही गई
इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने वाली टीम में शामिल अधिकारी
* श्री वेदांत शंकर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किस्को
* श्री मनीष कुमार चौबे, पुलिस निरीक्षक, 32वीं वाहिनी एसएसबी
* श्री अजीत कुमार, थाना प्रभारी कुडू
* राकेश कुमार गुप्ता, पु.अ.नि. कुडू
* नीरज कुमार मिश्र, तकनीकी शाखा
* ललित उरांव, तकनीकी शाखा
* प्रदीप कुमार नायक, अंगरक्षक
* बिरजो मुंडू, पुलिस अधीक्षक कार्यालय
* एसएसबी एवं सैट-78 के जवान
इनकी सामूहिक तत्परता और सटीक रणनीति की बदौलत यह बड़ी कार्रवाई संभव हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now