बिहार में बारात से लौट रही गाड़ियां हुई हादसे का शिकार, दूल्हा-दुल्हन वाली कार गड्डे में गिरी, स्कार्पियों गिरने से दो की मौत

बिहार में बारात से लौट रही गाड़ियां हुई हादसे का शिकार, दूल्हा-दुल्हन वाली कार गड्डे में गिरी, स्कार्पियों गिरने से दो की मौत

डेस्कः बिहार के मधेपुरा में दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही बारातियों का काफिला हादसे का शिकार हो गया। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बलुआहा पुल के पास बारात से लौट रही स्कार्पियों 100 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और अन्य लोगों को बचा लिया गया। वहीं दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी भी हादसे का शिकार हो गई।

होटल में खाना खाया और पैसे मांगने पर अंधाधुंध फायरिंग, पटना के बख्तियारपुर में बवाल
घने कोहरे ने छीनी दो जिंदगियां: घटना रात करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। घने कोहरे के कारण चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया और स्कॉर्पियो सीधे पुल से नीचे नदी किनारे गड्ढे में जा गिरी। मृतकों की पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के सिंगियान निवासी 55 वर्षीय चंद्रकिशोर यादव और पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी 30 वर्षीय चिंटू अग्रवाल के रूप में हुई है। चिंटू अग्रवाल दूल्हे का दोस्त बताया जा रहा है।

टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर दो ब्लास्ट, चलती ऑटो में लगी आग
दूल्हे की कार भी गिरी: हादसे में सिर्फ स्कॉर्पियो ही नहीं गिरी। दूल्हे की कार भी पुल से करीब 500 मीटर दूर गड्ढे में जा गिरी, लेकिन उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बच निकले। स्कॉर्पियो में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से चार ने किसी तरह जान बचाई और मौके से चले गए। चालक भी फरार बताया जा रहा है।

AIMIM करेगी नीतीश सरकार का समर्थन,असदुद्दीन ओवैसी ने किया एलान
सिंहेश्वर से लौट रही थी बारात: बारात मुरलीगंज प्रखंड के तिनकोनामा से सिंहेश्वर स्थान गई थी। रविवार रात शादी संपन्न होने के बाद सोमवार तड़के पूरा बाराती काफिला वापस लौट रहा था। NH-107 पर रामपुर बलुआहा नदी के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह जब ग्रामीणों ने पुल के नीचे दोनों गाड़ियां देखीं तो हड़कंप मच गया।

सुपरस्टार धमेंद्र का निधन, 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, लंबे समय से बीमार चल रहे थे बॉलीवुड के हीमैन
मौके पर जुटी भारी भीड़: सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। मुरलीगंज पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

लगातार हो रहे हादसे: हरिपुर कला पंचायत के मुखिया आलोक कुमार ने बताया कि बलुआहा पुल के पास कोहरे की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने पुल के दोनों ओर डिवाइडर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now