रांची के बार में डांस के दौरान किन्नरों का हंगामा, ग्राहकों को आकर्षिक करने के लिए थाईलैंड की तर्ज पर बुला रखे थे किन्नर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 24, 2025

रांची के बार में डांस के दौरान किन्नरों का हंगामा, ग्राहकों को आकर्षिक करने के लिए थाईलैंड की तर्ज पर बुला रखे थे किन्नर

रांचीः राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक के पास स्थित लिकर बार एंड रेस्टोरेंट में किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। इस बार में ग्राहकों को सिर्फ शराब और भोजन परोसने की अनुमति थी लेकिन यहां पब्लिक परफॉर्मेंस लाइसेंस के नाम पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए किन्नरों के डांस का आयोजन किया जा रहा था। ग्राहकों को लुभाने के लिए थाईलैंड की तर्ज पर डांस का आयोजन हो रहा था। किन्नरों के पहनावे और उनके डांस की वजह से ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान वहां किन्नरों और ग्राहकों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। स्थिति बिगड़ने पर वहां पुलिस पहुंची और बल प्रयोग कर दिया इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। रविवार को उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए बार को सील कर दिया। इसके साथ ही बार के मालिक वीरेन साहू को शोकॉज कर दिया।

शादी का झांसा देकर नाजम और अलीम ने विवाहिता से रेप किया, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी
क्या है पूरा मामला
बता दें कि शनिवार की रात बार में आए ग्राहकों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस विवाद की जानकारी मिलने के बाद उत्पाद विभाग की टीम रविवार की शाम बार पहुंची। विभागीय टीम ने बार परिसर का मुआयना किया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरा से फुटेज खंगाला।जांच में पता चला कि बार संचालक वीरेन साहु द्वारा ग्राहकों का मनोरंजन के लिए किन्नरों से डांस कराया जाता था। यहां तक किन्नरों से ग्राहकों को शराब भी परोसवाया जा रहा था। शनिवार की रात भी किन्नर बार में डांस प्रस्तुत कर रही थीं। नाचने के दौरान ही किन्नरों और ग्राहक आपस में भिड़ गए और मारपीट की घटना हुई।इस जांच टीम में उत्पाद निरीक्षक संजय कुमार, रजनीश कुमार, प्रकाश मिश्रा, अवर निरीक्षक पंकज कुमार, श्वेता कुमारी समेत अन्य लोग शामिल रहे। बार सील करने के दौरान विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान कई खामियां सामने आयी हैं। इसकी रिपोर्ट विभाग को सौंपने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

See also  पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को झटका,सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की याचिका खारिज की

IND vs SA: मैच के दौरान रांची स्टेडियम के बाहर ड्रोन से होगी निगरानी, एक दर्जन से ज्याद IPS होंगे तैनात
बिना अनुमति के किन्नरों से क्यों कराया जा रहा था डांस
उत्पाद विभाग ने बार संचालक वीरेन साहु को नोटिस भेजा है। जिसमें उनसे पूछा गया है कि बार में किन्नरों से डांस कराया जा रहा था और इसकी अनुमति विभाग से ली गई थी कि नहीं। हंगामा की वजह से विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई थी। इसका जिम्मेदार कौन है।नोटिस का जवाब तीन दिन के भीतर देने का निर्देश दिया गया है।

IND vs SA: रांची के मैदान में फिर दिखेगी रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी, बुमराह की खलेगी कमी
नाचने के दौरान किन्नर व ग्राहक भिड़े, हंगामा और सड़क जाम
अरगोड़ा चौक के समीप बार में शनिवार की रात किन्नर डांस प्रस्तुत कर रही थीं। इसी दौरान कुछ ग्राहक किन्नरों के साथ नाचने लगे। नाचने के दौरान ही किन्नरों के साथ ग्राहकों का विवाद हो गया। बार में डांस कर रही किन्नर और शराब के नशे में धुत ग्राहक भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच गाली-गलौज और धक्का मुक्की भी हुई। बार के भीतर कुछ ग्राहक किन्नरों के साथ मारपीट कर दी।जिसके बाद किन्नरों की टोली बार से निकल कर सड़क पर आ गयीं. बार के सामने वाली सड़क को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारियों के अलावा अरगोड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम जब किन्नरों को सड़क से हटाने का प्रयास किया तो किन्नर उनसे भी उलझ गईं। विरोध को देखते हुए पुलिस कुछ देर के लिए वहां से हट गई विरोध बढ़ता देखकर पुलिस ने सभी किन्नरों को कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क से हटाया गया।

See also  BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया गया, राष्ट्रीय अधिवेशन में PM मोदी ने NDA के लिए रखा 400 का माइलस्टोन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now