झारखंड के दुमका में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, पत्नी और दो बच्चों से दूर खेत में मिला पति का शव

झारखंड के दुमका में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, पत्नी और दो बच्चों से दूर खेत में मिला पति का शव

डेस्कः रविवार की सुबह झारखंड के दुमका में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। हंसडीहा थाना क्षेत्र के बढ़ेत पंचायत के बरदेही गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

कोल माफिया के 44 ठिकानों पर छापेमारी पूरी, 14 करोड़ रुपये नकदी समेत क्या-क्या मिला

जानकारी के मुताबिक, पत्नी और दो बच्चों की हत्या घर में सोते समय धारदार हथियार से की गई, जबकि पति का शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में मिला। सुबह गांव के लोग जब शौच के लिए बाहर निकले तो लाशें देखकर सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है, और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हत्या किसने और क्यों की इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

ITBP जवान ने खुद को मारी गोली, चुनावी ड्यूटी में झारखंड से आया था बिहार
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वाड और फॉरेन्सिक टीम को बुलाया है, और जांच तेजी से शुरू कर दी गई है।सभी मृतक की पहचान कर ली गई है। बीरेंद्र मांझी उम्र 30 वर्ष, आरती कुमार उम्र 24 वर्ष, रोही कुमारी उम्र 4 वर्ष और विराज कुमार उम्र 2 वर्ष है। मृतक के पिता मनोज मांझी ने बताया कि 6 साल पहले बीरेंद्र और आरती की शादी हुई थी। पुलिस पूरे हत्याकांड की गहन जांच कर रही है।

See also  पहले दोस्ती, फिर प्यार; अब मानसी के साथ शादी के बंधन में बंधी सोनम, ऐसी है इन दोनों की प्रेम कहानी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now