डॉक्टर का अस्पताल में महिला के साथ डांस करने का VIDEO वायरल, कार्रवाई की मांग के बाद ड्यूटी से हटाया गया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 21, 2025

डॉक्टर का अस्पताल में महिला के साथ डांस करने का VIDEO वायरल, कार्रवाई की मांग के बाद ड्यूटी से हटाया गया

डेस्कः यूपी के शामली जिला स्थित एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर का महिला के साथ डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डॉक्टर वकार सिद्धीकी बंद कमरे में डांस कर रहे है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और चिकित्सा प्रभारी ने डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

धनबाद के चर्चित ठेकेदार एलबी सिंह के यहां ED की छापेमारी,अधिकारियों को रोकने के लिए छोड़े पालतू कुत्ते, भारी मात्रा में कैश और ज्वेलरी बरामद,
वायरल वीडियो के बाद डॉक्टर को इमरजेंसी ड्यूटी से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है,साथ ही उसे आवंटित कमरा भी खाली करा लिया है। मामले की विस्तृत रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।कस्बे कांधला के सरकारी अस्पताल में लंबे समय से डॉक्टरों की कमी बनी हुई थी। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बीते महीनों में कई डॉक्टरों को दो साल के अनुबंध पर अस्पताल में तैनात किया था।

See also  AIMIM करेगी नीतीश सरकार का समर्थन,असदुद्दीन ओवैसी ने किया एलान

JSSC पेपर लीक मामले में रेलवे का सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार, नेपाली सिम का इस्तेमाल कर दे रहा था चकमा
बीते बुधवार को डॉक्टर वकार सिद्दीकी का एक युवती के साथ बंद कमरे में डांस करते हुए वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद  मामला तेजी से चर्चा में आ गया। घटना को लेकर कस्बे में तरह -तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

 

300 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं पेयजल में तैनात चीफ इंजीनियर निरंजन, पत्नी ब्रांडेड कंपनियों के शो रूम की मालकिन
वीडियो वायरल होने पर चिकित्सा प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा था। लेकिन डॉक्टर की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की गई।चिकित्सा प्रभारी ने न सिर्फ डॉक्टर को इमरजेंसी ड्यूटी से हटाया,बल्कि उसे अस्पताल का कमरा भी तत्काल खाली करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि आगे की विभागीय कार्रवाई की जा सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now