नीतीश कैबिनेट में परिवारवाद का बोलबाला, जाने 10 मंत्रियों की राजनीतिक विरासत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 21, 2025

Nitish_Cabinet_Parivarvad_Bihar_Ministers

Nitish Cabinet Ministers Parivarvad: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी एनडीए की नई कैबिनेट में परिवारवाद का बोलबाला रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ शपथ लेने वाले 26 मंत्रियों में से 10 परिवारवादी हैं। इनमें से कोई अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभाल रहा है, तो कोई अपने पति की राजनीति को बढ़ा रही है।

परिवारवादी मंत्रियों की सूची में भाजपा, जदयू, हम (हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा) और रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के नेता शामिल हैं। इनमें कुछ पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। वहीं, राजनीतिक परिवार से आने वाले विजय चौधरी, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, नितिन नबीन समेत कुछ नेता पहले भी कई बार मंत्री बन चुके हैं और सरकार चलाने का काफी अनुभव रखते हैं।

JSSC पेपर लीक मामले में रेलवे का सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार, नेपाली सिम का इस्तेमाल कर दे रहा था चकमा

सम्राट चौधरी- नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी राजनीतिक परिवार से ताल्लुक हैं। उनके पिता शकुनी चौधरी कांग्रेस, समता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से कई बार विधायक रहे। आरजेडी की राबड़ी देवी सरकार में वे मंत्री भी बनाए गए थे। सम्राट भी पूर्व में राजद में राबड़ी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। जिस तारापुर सीट से चुनकर सम्राट चौधरी विधानसभा पहुंचे हैं, वहां से उनके पिता 6 बार चुनाव जीते थे।

See also  चलती कार में खुलेआम लिपलॉक करते Couple का Video Viral, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

विजय कुमार चौधरी- नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के वरीय नेता एवं मंत्री विजय कुमार चौधरी को भी राजनीति विरासत में मिली है। विजय के पिता जगदीश प्रसाद चौधरी कांग्रेस के नेता थे। वह समस्तीपुर जिले की दलसिंहसराय सीट से तीन बार विधायक रहे थे। उनके निधन के बाद विजय चौधरी ने कांग्रेस के टिकट पर उपचुनाव जीत कर राजनीति में कदम रखा था। बाद में वे नीतीश की जदयू में आ गए।

अशोक चौधरी- नीतीश कैबिनेट में जेडीयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी को भी राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता महावीर चौधरी कांग्रेस के कद्दावर नेता थे। वह बिहार सरकार में मंत्री भी रहे थे। अशोक ने अपनी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से ही की थी। वे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रहे, हालांकि बाद में जेडीयू में आ गए। अशोक चौधरी की बेटी शांभवी भी समस्तीपुर से अभी लोजपा (रामविलास) की सांसद हैं।

गढ़वा में प्रेमी संग देख घरवालों ने किशोरी को पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस ने पिता और भाई को पकड़ा

संतोष कुमार सुमन- नीतीश कैबिनेट में हम कोटे से मंत्री संतोष कुमार सुमन केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बेटे हैं। जीतनराम बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। नीतीश से तकरार के बाद उन्होंने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा नाम से नई पार्टी बनाई थी। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अभी उनके बेटे संतोष ही हैं। जीतनराम मांझी की बहू दीपा और समधन ज्योति कुमारी भी हम से विधायक हैं।

See also  थप्पड़ का ऐसा बदला! 9वीं क्लास का स्टूडेंट टिफिन में लाया पिस्टल और टीचर को मार दी गोली

दीपक प्रकाश- नीतीश कैबिनेट में पहली बार मंत्री बनाए गए दीपक प्रकाश राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं। दीपक की मां स्नेहलता भी सासाराम से अभी विधायक चुनी गई हैं।

नितिन नबीन- नीतीश कैबिनेट में मंत्री नितिन नबीन के पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा बिहार में भाजपा के कद्दावर नेता रहे। पटना पश्चिम विधानसभा सीट से नवीन किशोर 4 बार भाजपा के विधायक रहे। उनके बाद बेटे नितिन नबीन यहां से विधायक चुने गए। 2008 के परिसीमन में पटना पश्चिम विधानसभा सीट का नाम बदलकर बांकीपुर कर दिया गया। तब से नितिन का ही इस सीट पर कब्जा है।

300 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं पेयजल में तैनात चीफ इंजीनियर निरंजन, पत्नी ब्रांडेड कंपनियों के शो रूम की मालकिन

सुनील कुमार- बिहार सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री सुनील कुमार पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद राजनीति में प्रवेश किया था। हालांकि, वह भी परिवारवाद से अछूते नहीं हैं। सुनील कुमार के पिता चंद्रिका राम स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता रहे थे। वह भी बिहार सरकार में मंत्री पद संभाल चुके थे।

See also  लोहरदगा में रामेश्वर उरांव को चुनौती देगीं नीरु शाांति भगत, नामांकन के बाद दोनों ने किए जीत के दावे

श्रेयसी सिंह- भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक दिलाने वालीं निशानेबाज श्रेयसी सिंह को पहली बार नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाया गया। हालांकि, राजनीति उन्हें विरासत में मिली है। श्रेयसी के पिता दिग्विजय सिंह केंद्र में चंद्रशेखर और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे थे। उनके निधन के बाद श्रेयसी की मां पुतुल देवी भी बांका से सांसद चुनी गई थीं।

रमा निषाद- नीतीश सरकार में बीजेपी कोटे से पहली बार मंत्री बनाई गईं, रमा निषाद राजनीतिक परिवार से जुड़ी हैं। उनके पति अजय निषाद मुजफ्फरपुर से सांसद रह चुके हैं। वहीं, ससुर कैप्टन जय नारायण निषाद भी मुजफ्फरपुर से 4 बार जनता दल, आरजेडी एवं जेडीयू से सांसद रहे और केंद्र में मंत्री भी रहे थे।

लेशी सिंह- नीतीश कैबिनेट में जेडीयू की महिला चेहरा लेशी सिंह के पति बूटन सिंह राजनेता था। वह नीतीश कुमार की समता पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे थे। साल 2000 में बूटन सिंह की हत्या होने के बाद उनकी पत्नी लेशी ने राजनीति में प्रवेश किया था।

धनबाद के चर्चित ठेकेदार एलबी सिंह के यहां ईडी की छापेमारी, टेंडर आवंटन में गड़बड़ी का मामला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now