हेमंत सरकार के एक साल पूरा होने पर नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री 28 नवंबर को 10,000 से अधिक अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 20, 2025

हेमंत सरकार के एक साल पूरा होने पर नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री 28 नवंबर को 10000 से अधिक अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन-2 के कार्यकाल का एक वर्ष 28 नवंबर को पूरा हो रहा है। इस दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगभग 10 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। बताते चलें कि हेमंत सोरेन ने अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ 28 नवंबर 2024 को ली थी। राजधानी के मोरहाबादी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण का समारोह होगा। अभ्यर्थियों की नियुक्ति राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में की जायेगी। कार्यक्रम को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई है। जिसकी अध्यक्षता मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव ने की है।

सिल्ली विधायक अमित महतो की शिकायत लेकर विनोद पांडे के पास पहुंचे JMM कार्यकर्ता, केंद्रीय महासचिव से कहा-नहीं सुनते है बात
कुल नौ विभागों में नियुक्ति को लेकर हुई परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र वितरण किया जायेगा। जिन विभागों में अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी, उनमें कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, वाणिज्य कर विभाग, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और उद्योग विभाग शामिल हैं। अंतिम समय में कुछ अन्य विभाग भी जुड़ सकते हैं।

See also  ‘ये ब्रेस्ट हैं, संतरे नहीं…’, दिल्ली मेट्रो में लगा पोस्टर तो मच गया बवाल, DMRC ने लिया एक्शन

प्रभारी DGP तदाशा मिश्रा को मिला प्रमोशन, हेमंत सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
राज्य में सबसे अधिक शिक्षकों की नियुक्ति होगी, राज्य के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में कुल आठ हजार सहायक आचार्य की नियुक्ति होगी। कक्षा छह से आठ में गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व भाषा विषय में सफल अभ्यर्थी शामिल हैं। पलामू जिला में सबसे अधिक 779 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलेगा। जिले में कक्षा एक से पांच के 396, भाषा के 81, गणित एवं विज्ञान के 37 व सामाजिक विज्ञान विषय के 265 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now