हेमंत सरकार शहीदों को खोजकर देगी सम्मान, खरसावां गोलीकांड की बरसी पर मुख्यमंत्री ने किया एलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 1, 2026

हेमंत सरकार शहीदों को देगी सम्मान, खरसावां गोलीकांड की बरसी पर मुख्यमंत्री ने किया एलान

सरायकेलाः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1 जनवरी को खरसावां शहीद स्थल पहुंचकर 1948 के गोलीकांड के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि गुवा गोलीकांड की तर्ज पर खरसावां गोलीकांड के शहीदों और आंदोलनकारियों को चिह्नित करने के लिए सरकार एक विशेष कमेटी का गठन करेगी।

रांची में शिमला से भी अधिक ठंडा, खेतों पर बिछी बर्फ की चादर, तीन दिन बाद और गिरेगा पारा
गुमनाम शहीदों को खोज निकालकर दिया जाएगा सम्मान: सीएम
सीएम हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि इस पर कार्य शुरू हो चुका है और जल्द ही उन गुमनाम शहीदों को खोज निकाला जाएगा, जो अब तक इतिहास के पन्नों में दबे हुए थे। मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल की महत्ता पर जोर देते हुए कहा, ‘खरसावां शहीद स्थल कभी भी इतिहास से मिट नहीं सकता क्योंकि यहां उमड़ने वाली हजारों की भीड़ इस बात की गवाह है कि यह स्थल आज भी स्थानीय आदिवासियों और मूलवासियों के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा केंद्र है’।

See also  रांची का पारा 9 डिग्री पर, झारखंड के 11 जिलों में शीतलहर का येला अलर्ट

रक्सौल बॉडर पर घुसपैठ करते चार गिरफ्तार, तीन बांग्लादेशी और एक भारतीय मददगार को SSB ने पकड़ा
आम जनता के लिए खुलेगा शहीद पार्क
एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्थानीय लोगों को खुशखबरी देते हुए कहा कि खरसावां शहीद स्थल पार्क, जो अब तक साल भर बंद रहता था, उसे जल्द ही आम जनता के लिए प्रतिदिन खोल दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि पार्क की पवित्रता और सुरक्षा बनाए रखने के कारण इसे सीमित समय के लिए खोला जाता था लेकिन अब इसका उचित प्रबंधन कर जनता को समर्पित किया जाएगा। ​इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मंत्री दीपक बिरुवा, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, सांसद जोबा मांझी, झामुमो नेता गणेश चौधरी और गणेश महाली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर झारखंड आंदोलन के वीरों को नमन किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now