By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: Love Story: जिस प्यार के लिए पिता नेहरू से लड़ गईं इंदिरा गांधी, क्या उससे बाद में मिला धोखा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | Love Story: जिस प्यार के लिए पिता नेहरू से लड़ गईं इंदिरा गांधी, क्या उससे बाद में मिला धोखा

Love Story: जिस प्यार के लिए पिता नेहरू से लड़ गईं इंदिरा गांधी, क्या उससे बाद में मिला धोखा

livedainik
November 20, 2025 8:43 AM
By livedainik
3 months ago
Share
Feroze Gandhi and Indira Gandhi
SHARE

डेस्कः इंदिरा गांधी देश की आयरन लेडी और सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री। उनकी लव स्टोरी भी काफी पॉवरफुल थी, जिसके लिए वह पिता से अड़ गईं। पिता जवाहरलाल नेहरू नहीं चाहते थे कि उनकी लाड़ली बेटी फिरोज गांधी से प्यार में आगे बढ़े और उससे शादी करे, लेकिन बेटी भी टस से मस नहीं हुई। उसने पिता से दोटूक कहा कि उनकी शादी होगी तो फिरोज से ही। फिर शादी इलाहाबाद में आनंद भवन में ही हुई। हालांकि बाद में ये कहा जाने लगा कि उन्हें प्यार में धोखा मिला।

Contents
  • नेहरू दामाद को पसंद नहीं करते थे
  • इंदिरा के आगे पीछे मंडराते थे फिरोज
  • तब फिरोज के प्रपोजल पर सन्न रह गईं इंदिरा
  • आखिरकार फिर कैसे जीता दिल
  • शादी के सख्त खिलाफ थे नेहरू
  • फिरोज के अफेयर के किस्सों से अपसेट
  • जर्मन शिक्षक से भी हुई थी नजदीकी
  • शादी के जल्द बाद ही इंदिरा और फिरोज में खटपट शुरू हो गई

इंदिरा गांधी ने फिरोज गांधी को टूटकर चाहा था। बाद में उन्हें लगने लगा कि वह उनसे बेवफाई कर रहे हैं। इसने दोनों के बीच दूरियां बढ़ा दीं। इंदिरा एक प्यार करने वाला पति और सुखी परिवार चाहती थीं। बस यही उन्हें नहीं मिला। कहा जाता है कि अगर फिरोज बेवफाई नहीं करते तो इंदिरा शायद ही राजनीति की ओर मुड़तीं।

इंदिरा का बचपन इलाहाबाद में बीता था। पिता जवाहर लाल नेहरू उनमें अपना बेटा देखते थे। वह उनकी हर इच्छा पूरी करते थे। एक ही बार उन्होंने अपनी बेटी की इच्छा का विरोध किया था, बल्कि कहना चाहिए कि बहुत नाराज भी हुए। मामला बेटी के प्यार से जुड़ा था। बेटी भी अड़ गई। वह अपने प्यार से शादी करना चाहती थीं। उन्होंने ऐसा करके दिखा भी दिया।

- Advertisement -
LD-advertisement

मैं प्रेग्नेंट हूं, प्‍लीज ऐसा मत करिए.. पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिसवाले ने क्या किया?

- Advertisement -
royal-soler-new

पिता के विरोध भी इंदिरा ने शादी की। इस शादी पर उनके पिता ही नहीं मां को भी एतराज था। निधन से महज एक महीने पहले मां कमला नेहरू महसूस कर रही थीं कि उनकी प्रिय बेटी इंदु बड़ी गलती करने जा रही है।

नेहरू दामाद को पसंद नहीं करते थे

इंदिरा गांधी की जीवनी लेखिका पुपुल जयकर के अनुसार, “इंदिरा जब फिरोज के प्रेम में पड़ीं तो वह राजनीति की चकाचौंध से दूर होकर शादी करना और सादगीभरी जिंदगी बिताना चाहती थीं, जिसमें वह और उनका परिवार हो।” “शादी के बाद जब दूरियां बढने लगीं तो इंदिरा ने राजनीति में शिरकत करनी शुरू कर दी। इसने फिरोज के साथ उनके मतभेदों को और बढ़ा दिया। इंदिरा अगर एक ओर पति की बेवफाई से निराश थीं तो उनके पिता नेहरू भी फिरोज को पसंद नहीं करते थे। स्थितियां बनती गईं कि दोनों का विवाहित जीवन करीब करीब खत्म सा ही हो गया।”

इंदिरा के आगे पीछे मंडराते थे फिरोज

फिरोज का इलाहाबाद के आनंद भवन में प्रवेश जवाहरलाल नेहरू की पत्नी कमला की मदद के लिए एक वालिंटियर के रूप में हुआ था। जब कमला बीमार हुईं और आनंद भवन में थीं तब इंदिरा ने जिस तरह नर्स के रूप में मां की सेवा की, उससे फिरोज बहुत प्रभावित हो गए। इंदिरा सुंदर तो थीं ही, उनमें गजब का आकर्षण भी था।

पुपुल जयकर ने अपनी किताब में लिखा, “तब फिरोज ने इंदिरा की ओर ध्यान देना शुरू किया। वह उनके आगे-पीछे मंडराने लगे। वह मौका देखने लगे कि इंदिरा के करीब कैसे रह सकते हैं। हालांकि इंदिरा को उस समय ये सब पसंद नहीं था।” इंदिरा को पढाई के लिए लंदन भेज दिया गया। वह वहां अकेली थीं। दूसरे विश्व युद्ध से पहले लंदन में अलग तरह का माहौल था। फिरोज भी कुछ समय बाद लंदन रवाना हो गए।

बिहार में डिप्टी चीफ इंजीनियर सहित 4 को CBI ने किया गिरफ्तार, 99 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए

तब फिरोज के प्रपोजल पर सन्न रह गईं इंदिरा

जवाहरलाल नेहरू के विशेष सचिव एमओ मथाई अपनी किताब “रिमिनिसेंसेज ऑफ द नेहरू एज” में लिखते हैं, “इंदिरा ने उन्हें बताया कि जब वह 16 साल की होने वाली थीं, उससे एक दिन पहले फिरोज ने उनके सामने प्रेम निवेदन ही नहीं किया बल्कि शादी का प्रस्ताव भी रख दिया। इंदिरा अवाक रह गईं। उन्हें फिरोज से ये उम्मीद नहीं थी। उन्होंने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। मां से शिकायत अलग कर दी। कमला भी जानकर नाराज हुईं। इसके बाद भी फिरोज का आनंद भवन आना जाना लगा रहा।”

Love Story: Indira Gandhi fought with her father Nehru for love, was she betrayed later

आखिरकार फिर कैसे जीता दिल

इंदिरा को पढाई के लिए लंदन भेज दिया गया। वह वहां अकेली थीं. दूसरे विश्व युद्ध से पहले लंदन में अलग तरह का माहौल था। फिरोज भी कुछ समय बाद लंदन रवाना हो गए। वहां उन्होंने भी लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में दाखिला ले लिया। मकसद उनका केवल इतना था कि वहां वो इंदिरा के नजदीक आ पाएं। इसमें उन्हें सफलता भी मिली।

आखिरकार उन्होंने लंदन में इंदिरा का दिल जीत लिया। फिरोज के मित्र और जाने माने पत्रकार निखिल चक्रवर्ती ने अपनी किताब में लिखा, “फिरोज महिलाओं के प्रति आकर्षित हो जाते थे। लंदन में बेशक इंदिरा से नजदीकियां बढा रहे थे, लेकिन वहां भी उनके अफेयर कई महिलाओं से हो चुके थे। इंदिरा को इसकी भनक तक नहीं थी।”

शादी के सख्त खिलाफ थे नेहरू

कैथरीन फ्रेंक ने अपनी किताब “इंदिराः द लाइफ ऑफ इंदिरा नेहरू गांधी” में लिखती हैं, “इंदिरा और फिरोज ने गुप्त विवाह कर लिया था। सार्वजनिक विवाह होने से पहले ही दोनों ने पति और पत्नी की तरह साथ रहना शुरू कर दिया था। जब इंदिरा ने पिता से कहा कि उन्हें फिरोज से प्यार है। वह उनसे शादी करना चाहती हैं तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया था। नेहरू और उनका परिवार इस शादी के सख्त खिलाफ था।”

मथाई की किताब कहती है, ” पद्मजा नायडू ने नेहरू से कहा, उनकी बेटी बड़ी हो चुकी है। अगर दोनों ने शादी करनी चाही तो वह उसे रोक नहीं पाएंगे, लिहाजा अनुमति दे देनी चाहिए। नेहरू ने अनिच्छा से अनुमति दे दी।”

Love Story: Indira Gandhi fought with her father Nehru for love, was she betrayed later?

फिरोज के अफेयर के किस्सों से अपसेट

शादी के जल्द बाद ही इंदिरा और फिरोज में खटपट शुरू हो गई। साल 1941 में जब वह गर्भवती थीं। राजीव गांधी का जन्म होने वाला था तो उन्हें पता लगा कि फिरोज किसी और महिला से इनवाल्व हैं। उनके कानों में फिरोज के अफेयर के एक नहीं कई किस्सों की खबरें पहुंच रही थीं। वह दुखी हो गईं। इस बीच उन दोनों के दो बेटे हो चुके थे – राजीव और संजय।

कैथरीन फ्रेंक की किताब “इंदिराः द लाइफ ऑफ इंदिरा नेहरू गांधी” कहती है, “फिरोज बिंदास जिंदगी जीने में यकीन रखते थे।” किताब के अनुसार, “इंदिरा से शादी के बाद भी फिरोज दूसरी महिलाओं से फ्लर्ट करते थे। महमूना सुल्तान के अलावा उनके रोमांटिक रिश्ते संसद की ग्लैमर गर्ल कही जाने वाली तारकेश्वरी सिन्हा, सांसद सुभद्रा जोशी से रहे। उनकी एक और गर्लफ्रेंड थी, जो खूबसूरत नेपाली तलाकशुदा महिला थी और आलइंडिया रेडियो में काम करती थी। उसके ससुराल पक्ष के लोग केरल के बड़े अभिजात्य परिवार से थे।”

जर्मन शिक्षक से भी हुई थी नजदीकी

हालांकि इंदिरा गांधी के जीवन में फिरोज पहले शख्स नहीं थे। जब वह पुणे में मैट्रिक करने के बाद बंगाल में शांतिनिकेतन में पढने गईं थीं तो फ्रेंच पढाने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेंक ओबरडॉफ उनके प्यार में पड़ गए। पुपुल जयकर ने “इंदिरा गांधी बॉयोग्राफी” में लिखा, ” ओबरडॉफ 1933 में शांतिनिकेतन आए थे। उनकी रविंद्रनाथ टैगोर से मुलाकात 1922 में लातीन अमेरिका में हुई थी।

अल फलाह के मालिक ने धोखा देकर 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, गल्फ भागने का खतरा: ED

टैगोर ने उन्हें शांतिनिकेतन आने का प्रस्ताव दिया। जब उन्होंने इंदिरा को फ्रेंच पढानी शुरू की तो वह 16 साल की थीं। इंदिरा को पढाते-पढाते वह उनकी सुंदरता पर मोहित हो गए। प्यार का प्रस्ताव रखा। इंदिरा खफा हो गईं। हालांकि समय के साथ उनमें नजदीकियां हो गईं। इंदिरा के अपने दर्द थे। उसे वो जर्मन शिक्षक से बांटती थीं। फ्रेंक उनकी सुंदरता की तारीफ करते रहते थे।”

“जब टैगोर को ये पता चला तो उन्होंने इंदिरा को तुरंत वापस घर भेज दिया। बाद में फ्रेंक की मुलाकात लंदन में इंदिरा से हुई। उन्होंने फिर इंदिरा को मनाने की कोशिश की लेकिन तब तक उनके जीवन में फिरोज का आगमन हो चुका था। लिहाजा वो फ्रेंक से रुखाई से पेश आईं।”

शादी के जल्द बाद ही इंदिरा और फिरोज में खटपट शुरू हो गई

कैथरीन फ्रेंक अपनी किताब में लिखती हैं, ” इंदिरा के जीवन में बाद में दो और पुरुष आए। इनमें धीरेंद्र ब्रह्मचारी और दिनेश सिंह शामिल थे। इंदिरा ने अपनी विश्वस्त डोरोथी नार्मन को धीरेंद्र के बारे में लिखा, वह आकर्षक योगी हैं, जिनसे वह योग सीख रही हैं। दिनेश पर भी वह बहुत भरोसा करती हैं। प्रधानमंत्री हाउस में उनका बेरोकटोक किसी भी समय आना जाना था।” फ्रेंक लिखती हैं कि इंदिरा से अफेयर की चर्चाओं को शायद दिनेश सिंह ने खुद ही हवा दी।

ऐसा माना जाता है कि जब इंदिरा गांधी को फिरोज गांधी से धोखा मिला तो पहले तो उन्होंने इसे सहन किया लेकिन जब फिरोज के इश्क के किस्से लगातार उन तक पहुंचने लगे तो उन्होंने गंभीरता से तलाक लेने के बारे में भी सोचना शुरू कर दिया था। हालांकि वह इस ओर कदम बढ़ातीं, उससे पहले ही फिरोज की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई।

फैमिली झगड़े में फंसे तेजस्वी, हार के बाद गायब राहुल; पीके को मिल गया बड़ा मौका

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article patna-police मैं प्रेग्नेंट हूं, प्‍लीज ऐसा मत करिए.. पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिसवाले ने क्या किया?
Next Article हेमंत सरकार के एक साल पूरा होने पर नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री 28 नवंबर को 10000 से अधिक अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र हेमंत सरकार के एक साल पूरा होने पर नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री 28 नवंबर को 10,000 से अधिक अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • भारत-पाकिस्तान के बीच T-20 वर्ल्ड कप मैच होगा! बांग्लादेश को भी नहीं मिलेगी ‘सजा’
  • Watch Video: हाईवे पर कैश वैन पर इस तरह डकैतों ने बोला धावा, हॉलीवुड फिल्मी अंदाज में हुई लूट
  • देखते हैं बुलेट ट्रेन का सपना; गाजियाबाद से दिल्ली पहुंचने में रांची राजधानी को लगे घंटों, बीजेपी के पूर्व सांसद ने निकाला गुस्सा
  • BCCI ने रोहित-कोहली को बी ग्रेड का खिलाड़ी बनाया, गिल-बुमराह को ए ग्रेड में मिली जगह
  • गयाजी में BDO 50 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार,3.5 लाख की रखी थी डिमांड
  • रांची से लापता 11 साल की नेहा टोप्पो का 6 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पुलिस ने रखा 21000 का इनाम
  • पटना के कंकड़बाग में नगर निगम और पुलिस की टीम पर हमला,अतिक्रमण हटाने के दौरान झड़प,JCB के शीशे तोड़े, 2 घायल
  • बिहार में तीन नाबालिग की नरबलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ा

You Might Also Like

india-pakistan t-20

भारत-पाकिस्तान के बीच T-20 वर्ल्ड कप मैच होगा! बांग्लादेश को भी नहीं मिलेगी ‘सजा’

4 hours ago
south italy robbary

Watch Video: हाईवे पर कैश वैन पर इस तरह डकैतों ने बोला धावा, हॉलीवुड फिल्मी अंदाज में हुई लूट

4 hours ago
Ranchi_rajdhani

देखते हैं बुलेट ट्रेन का सपना; गाजियाबाद से दिल्ली पहुंचने में रांची राजधानी को लगे घंटों, बीजेपी के पूर्व सांसद ने निकाला गुस्सा

4 hours ago
virat kohli rohit sharma 625x300 04 October 25

BCCI ने रोहित-कोहली को बी ग्रेड का खिलाड़ी बनाया, गिल-बुमराह को ए ग्रेड में मिली जगह

4 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?