जमशेदपुर में 40 हजार लेते SBI एजेंट CBI के हत्थे चढ़ा,रिश्वत नहीं दी तो फ्रीज कराया था अकाउंट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 10, 2026

जमशेदपुर में 40 हजार लेते SBI एजेंट CBI के हत्थे चढ़ा,रिश्वत नहीं दी तो फ्रीज कराया था अकाउंट

रांचीः सीबीआई की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने जमशेदपुर के स्टेट बैंक आफ इंडिया की सोनारी शाखा के एजेंट सलित भगत को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वह निजी व्यक्ति है।वह एसबीआई की उक्त शाखा की प्रबंधक जयबाला बिरुआ के नाम पर रिश्वत ले रहा था। गिरफ्तार एजेंट ने शिकायतकर्ता से लोन स्वीकृत कराने के बदले रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि रिश्वत नहीं देने पर उसके सैलरी अकाउंट को होल्ड/फ्रीज करा दिया। खाते से होल्ड हटाने के एवज में शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
इस मामले में सीबीआई की रांची स्थित एसीबी ने सात जून को आरोपित के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीबीआइ बैंक मैनेजर जयबाला बिरुआ के विरुद्ध लगे आरोपों की भी जांच की जा रही है।जांच में दोषी मिलने पर उनके विरुद्ध भी जांच एजेंसी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कांड के अनुसंधानकर्ता सीबीआई की रांची स्थित एसीबी के इंस्पेक्टर तापेश पचौरी को बनाया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले गोड्डा से भी रिश्वत लेते एसबीआई के मैनेजर की भी गिरफ्तारी हुई थी।
शिकायतकर्ता ने 29 मई को सीबीआइ में की थी लिखित शिकायत
सरायकेला-खरसांवा जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के मारंगहातु के रहने वाले शिकायतकर्ता संदीप कुमार सोय ने 29 मई 2026 को सीबीआइ में लिखित शिकायत की थी। उनका आरोप था कि उन्हें 25 लाख रुपये पर्सनल लोन के बदले में एसबीआई सोनारी शाखा जमशेदपुर की शाखा प्रबंधक जयबाला बिरुआ की ओर से एसबीआइ एजेंट सलित भगत ने उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।लोन की राशि उनके एसबीआइ की सोनारी शाखा स्थित सैलरी अकाउंट में आने के बाद वहां की शाखा प्रबंधक जयबाला बिरुआ की ओर से एजेंट सलित भगत ने लोन की राशि जारी करने के बाद उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत नहीं देने पर कुछ दिनों के बाद उनके सैलरी अकाउंट को होल्ड पर डाल दिया गया।
होल्ड हटाने के एवज में मांगी 40 हजार रुपये की रिश्वत
सैलरी अकाउंट होल्ड होने के बाद शिकायतकर्ता संदीप कुमार सोय ने एसबीआइ एजेंट सलित भगत से कई बार अपना अकाउंट से होल्ड हटाने का अनुरोध किया। इसके बाद सलित भगत ने उनसे कहा कि शाखा प्रबंधक जयबाला बिरुआ ने अकाउंट से फ्रीज/होल्ड हटाने के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है। शिकायतकर्ता रिश्वत देना नहीं चाहते थे।उन्होंने एसबीआइ की सोनारी शाखा के एजेंट सलित भगत व मैनेजर जयबाला बिरुआ के विरुद्ध सीबीआइ में कानूनी कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत कर दी।
उक्त शिकायत की सीबीआइ ने अपने दारोगा विमल सिंह के माध्यम से गुप्त सत्यापन कराया, जिसमें प्रथम दृष्ट्या यह स्थापित हुआ कि लगाए जा रहे आरोप सत्य हैं। इसके बाद ही सीबीआई ने नियमित प्राथमिकी दर्ज की और मामले की जांच शुरू की है।

See also  मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और इरफान अंसारी को धमकी देने वाला अरेस्ट, गिरिडीह पुलिस ने पटना से किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now