मैं प्रेग्नेंट हूं, प्‍लीज ऐसा मत करिए.. पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिसवाले ने क्या किया?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 20, 2025

patna-police

पटनाः सर मैं प्रेग्नेंट हूं। प्‍लीज ऐसा मत करिए.. पटना के मरीन ड्राइव का वीडियो देखकर किसी का भी मन खिन्न हो जाए। ये सबकुछ कोई लुच्चा-लफंगा नहीं बल्कि कंधे पर दो स्टार सजाए एक अधेड़ पुलिसवाले से यंग महिला गुहार लगा रही थी। बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर पुलिस का असंवेदनशील और शर्मनाक सलूक सामने आया है।

ये घटना सोमवार रात मरीन ड्राइव की है। महिला अपने पति के साथ मरीन ड्राइव को एनजॉए करने निकली थी। महिला और उसका पति पैदल ही स्कूटी को रॉन्ग साइड से किनारे-किनारे चल रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उनकी स्कूटी रोक ली। पुलिस वाले ने स्कूटी से चाभी निकाल लिया। फिर स्कूटी को खुद ही थाने ले जाने लगा।

अल फलाह के मालिक ने धोखा देकर 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, गल्फ भागने का खतरा: ED

See also  JSSC PGT  का रिजल्ट जारी, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान का परीक्षाफल किया गया प्रकाशित

गर्भवती से पुलिस का कैसा सलूक?

बात यहीं नहीं रुकी, महिला गर्भवती थी तो उसने कहा कि मुझे भी इसी स्कूटी पर थाने ले चलिए। अधेड़ पुलिस वाला मानने को तैयार नहीं था। महिला स्कूटी के सामने खड़ी हो गई। पुलिस वाले ने बिना कुछ सोचे महिला पर स्कूटी चढ़ाने की कोशिश करने लगा। रोड पर महिला को धकियाते हुए कुछ दूर तक ले गया। फिर लोगों ने मामले को समझा और बोला कि इनको बैठाकर ले जाइए। पुलिस वर्दी में कंधे पर दो स्टार सजाए अधेड़ पुलिस वाले ने महिला को स्कूटी को बैठाया। मगर, इतना कुछ होने के बाद गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, उसके पेट में तेज दर्द उपट गया।

रॉन्ग साइड से पैदल ला रहा था स्कूटी

जानकारी के अनुसार, दंपती मरीन ड्राइव पर रॉन्ग साइड से स्कूटी को पैदल ही लेकर लौट रहे थे। पुलिस ने स्कूटी रोककर चालान काटने के बाद उसे जब्त कर लिया। महिला ने पुलिस से साथ चलने की बात कही, लेकिन पुलिसकर्मी स्कूटी लेकर थाने जाने लगा। महिला ने स्कूटी के सामने आकर उसे रोकने की कोशिश की, तभी पुलिसकर्मी ने अमानवीयता दिखाते हुए महिला पर ही स्कूटी चढ़ाने लगा, जिसके कारण गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ गई।

See also  झारखंड CID का खुलासा, धनबाद सहित इन शहरों में सहारा ने बिना बताए बेच दी सैकड़ों जमीनें

फैमिली झगड़े में फंसे तेजस्वी, हार के बाद गायब राहुल; पीके को मिल गया बड़ा मौका

गर्भवती होने की दुहाई भी अनसुनी

वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला लगातार गर्भवती होने की बात कह रही थी और पुलिसकर्मी से रुकने का अनुरोध कर रही थी, लेकिन पुलिसवाले ने उसकी एक न सुनी और स्कूटी आगे बढ़ाते रहे। सड़क पर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद महिला थाने पहुंची। उनके पति भी थाने पहुंच गए, जहां उन्होंने दोबारा गलती न करने की बात कही।

इसके बाद पुलिस ने उन्हें स्कूटी समेत छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उनकी स्कूटी पर पहले से 10 हजार रुपए से अधिक का बकाया चालान था। पुलिस ने उन्हें इसे जल्द भरने को कहा। हालांकि, पूरे मामले में पुलिसिया सलूक ठीक नहीं था।

Bihar CM Sapath Grahan: आज नीतीश कु्मार की शपथ, कैबिनेट में ये चेहरे हो सकते हैं शामिल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now