डेस्कः दिल्ली ब्लास्ट मामले में अल फलाह ट्रस्ट के खिलाफ प्रवर्तन निदेशाल ने अपना शिकंजा कस दिया है। ट्रस्ट में किये गए फंडिंग की जांच को लेकर ईडी ने दिल्ली से फरीदाबाद तक 25 ठिकानों पर मंगलवार की सुबह छापेमारी की। दिल्ली के ओखला इलाके में स्थित अल-फलाह ट्रस्ट और फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े कई ठिकानों पर बड़े स्तर पर छापेमारी की। ये छापे मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के एक मामले में हो रहे हैं, जिसमें यूनिवर्सिटी और इसके मालिकों-प्रबंधकों पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं।
एकलव्य स्कूल में झाड़-फूंक के शक में 3 छात्राओं को निकाला, झारखंड के लातेहार में आया हैरान करने वाला मामला
सूत्रों के मुताबिक, ED ने अल-फलाह ट्रस्ट के ओखला स्थित मुख्यालय, यूनिवर्सिटी कैंपस और संचालकों के निजी आवास समेत 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। दिल्ली के जामिया नगर, ओखला विहार और फरीदाबाद के सेक्टर-22 स्थित कैंपस में ED की टीमें सुबह से ही तैनात हैं। साथ ही ईडी ने अल फलाह और उसके मालिकों से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं को लेकर पीएमएलए का मामला दर्ज किया है।
घर का विवाद सुलझा लेंगे, चिंता ना करें…, रोहिणी से पारिवारिक कलह पर लालू प्रसाद यादव ने तोड़ी चुप्पी
कई ठिकानों पर छापेमारी
सूत्रों के मुताबिक, ED की टीम दस्तावेज, बैंक खातों की डिटेल, लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल डिवाइस को जब्त कर लिया है। छापेमारी अभी जारी है और शाम तक और ठिकानों पर दबिश पड़ने की संभावना है।वहीं, ईडी की कार्रवाई को देखते हुए दिल्ली पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि जल्द ही बड़े खुलासे हो सकते हैं।




