डेस्कः शनिवार को कोडरमा घाटी में शैक्षणिक भ्रमण पर जा रही छात्राओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कोडरमा से राजगीर जा रही जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं से भरी बस कोडरमा घाटी में हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में बस में सवार चालक सहित लगभग दो दर्जन छात्राएं घायल हो गई हैं। घटना की जानकारी देते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल अमिताभ कुमार ने बताया कि विद्यालय के कक्षा 11वीं के 75 बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के लिए विद्यालय से राजगीर जा रहे थे। इसी दौरान छात्राओं से भरी बस कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास एक ट्रक से ओवरटेक करने के क्रम में ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। जिससे बस में सवार चालक सहित 21 छात्राएं घायल हो गई।
मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसाः एक ही परिवार के 5 लोगों की घर में जलकर मौत
घटना की जानकारी मिलते ही पेट्रोलिंग गाड़ी एम्बुलेंस को सूचना देते हुए, घटनास्थल पर पहुँची और दुर्घटना में घायल छात्राओ को सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। स्कूल के प्रिंसिपल अमिताभ कुमार ने बताया कि पीएम श्री के तहत हर वर्ष बच्चों को अलग-अलग जगहों पर शैक्षणिक भ्रमण के लिए ले जाया जाता है और ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद भ्रमण को रद्द कर दिया गया हैं और घायलों के अलावे सभी बच्चों को वापस विद्यालय भेज दिया गया है। घायल छात्रा सानिया कुमारी ने बताया कि वे लोग इस शैक्षणिक भ्रमण को लेकर काफी उत्साहित थे। वे लोग सुबह अपने विद्यालय से राजगीर के लिए बस में सवार होकर रवाना हुए। इसी दौरान घाटी में बस अचानक एक ट्रक से टकरा गई और खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि जिस वक्त यह घटना, घटी उस समय उनलोगों को कुछ समझ नहीं आया। बस में सवार सभी छात्राओं की चीख पुकार मच गई। हालांकि इनके बस के आगे छात्रों से भरी बस भी चल रही थी। घटना की सूचना मिलने पर उक्त बस में सवार उनके सहयोगी छात्र व शिक्षक वहां पहुंचे और उनलोगों को सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया।
कोडरमा घाटी में बस दुर्घटनाग्रस्त
शैक्षणिक भ्रमण पर राजगीर जा रही दो दर्जन छात्राएं घायल#Jharkhand #JharkhandNews pic.twitter.com/meMqOGz3m0
— Live Dainik (@Live_Dainik) November 15, 2025
रांची के धुर्वा डैम से जज के बॉडीगार्ड समेत तीन पुलिसकर्मी का शव बरामद, अनियंत्रित होकर कार पानी में गिरने की आशंका
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त सहित तमाम आला अधिकारी भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायल छात्राओं का हालचाल जाना। उपायुक्त ऋतुराज ने घटना को लेकर दुख प्रकट करते हुए कहा कि कुछ बच्चियों को ज्यादा चोटें लगी हैं। हालांकि अधिकतर छात्राओं को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल के चिकित्सकों को बेहतर इलाज का निर्देश दिया गया हैं।









