- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिहार की वो सीटें जहां जीत-हार का अंतर 500 से कम, इन पर तो मार्जिन 100 से भी नीचे

बिहार में 2-3 चरणों में हो सकता है विधानसभा चुनाव, दिवाली-छठ को देखते हुए तय होगी तारीख, चुनाव आयोग इस महीने करेगी दौरा

Bihar Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों में अधिकांश सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं। बिहार चुनाव में BJP की अगुवाई वाला एनडीए प्रचंड बहुमत मिला है। एनडीए को 202 से सीटें मिली हैं। इस बार भाजपा लगभग 90 फीसदी स्ट्राइक रेट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। राजद कांग्रेस क साथ ही 3 वामदलों से मिलकर बने महागठबंधन का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। कई सीटें ऐसी रही हैं जहां जीत-हार का अंतर 500 से कम दिखा है। कुछ सीटों पर तो मार्जिन 100 से भी नीचे रहा है।

इन सीटों पर हार-जीत का अंतर 500 से कम

बिहार की अगिआंव, बलरामपुर, ढाका, फारबिसगंज, नबीनगर, रामगढ़ और संदेश विधानसभा सीटों पर जीत हार का अंतर 500 से कम रहा। बलरामपुर विधानसभा सीट पर हार जीत का अंतर 389, ढाका सीट पर 178, फारबिसगंज सीट पर 221, नबीनगर सीट पर 112 और रामगढ़ सीट पर 175 रहा।

See also  चाईबासा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली मारा गया, कई के घायल होने की खबर

एनडीए की बड़ी जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय में पीएम का भाषण: “बिहार ने सकारात्मक M-Y फॉर्मूला चुना—महिला और यूथ”

इन पर मार्जिन 100 से नीचे, यहां सबसे कम

सूबे में दो सीटें ऐसी रहीं जहां हार जीत का अंतर 100 वोट से भी कम रहा। इनमें अगिआंव सीट पर हार जीत का मार्जिन 95 और संदेश सीट पर 27 वोट रहा। संदेश विधानसभा सीट पर तो जीत हार का अंतर सूबे में सबसे कम महज 27 वोट रहा।

इन सीटों पर मार्जिन 1000 से 500 के बीच

बिहार की बख्तियारपुर, बोध गया, चनपटिया और जहानाबाद उन विधानसभा सीटों में शामिल थीं जहां हार और जीत का अंतर 1000 से 500 वोट के बीच रहा। इनमें बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर हार जीत का अंतर 981 वोट, बोध गया सीट पर 881 वोट, चनपटिया सीट पर 602 वोट, जहानाबाद सीट पर 793 वोट रहा। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई। महिलाओं का वोटिंग परसेंटेज पुरुषों के मुकाबले लगभग 10 % ज्यादा रहा।

See also  सांप काटने से विधायक के नाती समेत तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

मेडिकल कॉलेजों में फर्जी जाति/स्थाई निवासी और EWS प्रमाण पत्र पर एडमिशन का मामला, हेमंत सोरेन ने दिए CID जांच के आदेश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now