पाकिस्तान में है ‘दुल्हन बाजार’, लगती है लड़कियों की बोली; सस्ते दाम में खरीदते हैं चीनी

pakistan-underage-girls-sold-to-chinese-men-secret-bride-market

डेस्कः पाकिस्तान की बिगड़ती अर्थव्यवस्था ने इसे इतना कंगाल बना दिया है कि यह पैसे के लिए कुछ भी करने को तैयार बैठा है। चीनी कर्ज के बोझ तले दबा यह देश एक तरह से बीजिंग का एक अधीनस्थ राज्य बन चुका है। लेकिन चीन पर इसकी बढ़ती निर्भरता का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है।

सीमावर्ती इलाकों की कम उम्र की पाकिस्तानी लड़कियों को ‘दुल्हन बाजार’ में महज 700 डॉलर में चीनी पुरुषों को बेच दिया जा रहा है। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार यह अमानवीय प्रथा पाकिस्तान की खराब आर्थिक हालत से उपजी है। दूरस्थ सीमांत गांवों में गरीबी चरम पर है।

यही कारण है कि परिवार अपनी बेटियों की शादी अमीर चीनी पुरुषों से मामूली राशि के बदले करने को विवश हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, चीनी और पाकिस्तानी बिचौलियों के गिरोह लाचार माता-पिता को लालच देकर 700 से 3200 डॉलर (लगभग 2 से 9 लाख पाकिस्तानी रुपये) तक की पेशकश करते हैं। वहीं दलाल 25000 से 65000 डॉलर तक लेते हैं।

- Advertisement -
LD-advertisement

घर से बाहर निकलते ही उड़ रहा सारा डेटा और फोटो-वीडियो डिलीट कर रहे हैकर्स, कहां हो रहा ऐसा

- Advertisement -
royal-soler-new

दूसरी ओर सोशल मीडिया पर ‘डेढ़ लाख में पत्नी’ या ‘मुफ्त में ससुराल’ जैसे वायरल मीम्स इन बदहाल लोगों का मजाक उड़ाने के लिए इस्तेमाल होते हैं, लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा क्रूर है। खासकर ईसाई बहुल सीमावर्ती क्षेत्रों में, गरीबी के चलते परिवार अपनी नाबालिग बेटियों को शादी के नाम पर चीनी खरीदारों के हवाले कर दे रहे हैं। इतना ही नहीं, कभी-कभी तो बीमार माता-पिता या भाई-बहन भी ‘दुल्हन’ के साथ चीन चले जाते हैं।

जांच एजेंसियों ने पाया कि ज्यादातर शिकार 12 से 18 साल की लड़कियां हैं, जो मुख्य रूप ईसाई समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। जांचकर्ताओं ने 629 से अधिक मामलों की पुष्टि की है, जहां संगठित गिरोहों ने ‘विवाह’ के बहाने नाबालिग लड़कियों को चीन भेजा। जांच में खुलासा हुआ है कि ये लड़कियां वहां मजदूरी के लिए बंधुआ बन जाती हैं या उनके अपनों द्वारा ही वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया जाता है।

Jharkhand IPS Promotion: आईपीएस में प्रमोशन का रास्ता खुला, यूपीएससी बैठक में नामों पर सहमति

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now