रांचीः झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार दिल्ली दौरे पर है। सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी शिष्टाचार मुलाकात की है।
झारखंड में निकाय चुनाव का रास्ता हुआ साफ! हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग से मांगी संभावित तिथि, 24 नवंबर को होगी अगली सुनवाई
राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को अपने बेटे के विवाह और आशीर्वाद कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इससे पहले 8 नवंबर को उन्होंने झारखंड के पूर्व राज्यपाल और वर्तमान में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मिलकर बेटे के विवाह एवं आशीर्वाद कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। दिल्ली दौरे पर गए राज्यपाल संतोष गंगवार ने अपने बेटे के विवाद एवं आशीर्वाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू, पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, पूर्व गृह मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी समेत राजनीतिक जगत के कई हस्तियों को आमंत्रित कर चुके है।






