पटना में घर की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, हादसे के समय सो रहे थे सभी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 10, 2025

पटना में घर की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, हादसे के समय सो रहे थे सभी

पटनाः राजधानी पटना के दानापुर इलाके में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दानापुर दियारा के अकिल थाना क्षेत्र इलाके के मानस नया पानापुर 42 पट्टी में एक कच्चे मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

बिहार में चुनाव प्रचार बंद होने से पहले RJD नेता की कार पर फायरिंग, NDA नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप
जानकारी के अनुसार, इंदिरा आवास योजना के तहत बने एक पुराने मकान की छत अचानक गिर गई, जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में गृहस्वामी बबलू खान (32), उनकी पत्नी रौशन खातून (30), बेटा मो. चांद (10), बेटी रूकशार (12) और सबसे छोटी बेटी चांदनी (2) शामिल हैं।

 

बिहार में घर में घुस 13 साल की लड़की से रेप पर बवाल; पीड़िता की हालत चिंताजनक
खाने के बाद सोए परिवार पर टूटा कहर
रविवार की रात करीब पौने दस बजे परिवार रोज की तरह खाना खाकर सोने चला गया था। तभी अचानक तेज धमाके की आवाज के साथ घर का छत भरभराकर गिर पड़ा। गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने दौड़कर मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे परिवार को निकालने की कोशिश शुरू की।

See also  जेडीयू विधायक विभा देवी के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, पटना के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

तेज प्रताप यादव को Y प्लस सिक्योरिटी, बिहार चुनाव के बीच गृह मंत्रालय ने किया बड़ा फैसला
पूर्व प्रमुख सी.पी. सिंह ने बताया कि यह मकान इंदिरा आवास योजना के तहत बना हुआ था, जो पुराने और जर्जर स्थिति में था। उन्होंने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सरकार से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।थानाध्यक्ष विनोद ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now