मुस्लिमों को कैसे मिला मंईंया सम्मान योजना का पैसा ? बाबूलाल मरांडी ने घाटशिला में उठाया बड़ा सवाल

Babulal Marandi

घाटशिला: घाटशिला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि छह वर्षों में इस सरकार ने आदिवासियों, युवाओं और झारखंड के लोगों को ठगा है, और राज्य को आगे बढ़ाने के बजाय 25 साल पीछे धकेल दिया है। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को मंईंयां सम्मान योजना का लाभा दिए जाने पर सवाल उठाया । 

घुसपैठ पर गंभीर आरोप

बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाकर वोट बैंक तैयार कर रही है और झारखंड की सामाजिक संरचना बदलने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा, “घाटशिला जैसे आरक्षित क्षेत्र में मुस्लिम आबादी की वृद्धि दर पाँच वर्षों में 29.4 प्रतिशत रही है, जबकि सामान्य वर्ग की केवल 3 प्रतिशत। यह सुनियोजित साजिश है।”

See also  20 सितंबर से बीजेपी की परिवर्तन यात्रा, बांग्लादेशी से घुसपैठ और रोहिंग्या होंगे मुद्दा

मुस्लिमों को कैसे मंईंया सम्मान योजना ?

बाबूलाल ने कहा कि  हेंदलजोरी पंचायत में 174 मुस्लिम महिलाओं को “मंईयां योजना” की राशि दी गई, जबकि वहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं है। मरांडी ने कहा कि सरकार घुसपैठियों को राशन, आधार और योजनाओं का लाभ दिला रही है, जो झारखंड की अस्मिता पर सीधा हमला है। मरांडी ने कहा, “यह सरकार खुद को अबुआ सरकार कहती है, लेकिन सच में यह ठगुवा सरकार है, जिसने झारखंड की जनता के साथ छल किया है।”

WhatsApp Image 2025 11 06 at 17.46.52

 स्वास्थ्य व्यवस्था पर निशाना

मरांडी ने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। उन्होंने चाईबासा सदर अस्पताल की घटना का जिक्र करते हुए कहा — “थैलसीमिया से पीड़ित पांच आदिवासी बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाया गया। यह सरकार की घोर लापरवाही और संवेदनहीनता का उदाहरण है। इलाज के नाम पर मौत परोसी जा रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कुछ अधिकारियों को निलंबित कर मामले को दबाने की कोशिश की, जबकि मुख्यमंत्री मौन हैं और स्वास्थ्य मंत्री विपक्ष पर दोष मढ़ने में व्यस्त हैं।

See also  Urban Company के मसाज थैरेपिस्ट ने किया कस्टमर पर हमला, बुकिंग कैंसिल करने पर हो गई थी महिला से नाराज, देखिये VIDEO

मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला

मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार की शुरुआत ही आदिवासियों की हत्या से हुई थी। “2020 में चाईबासा में सात आदिवासियों की हत्या हुई थी और इसी साल सिद्धू-कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या, सरकार की असफलता का उदाहरण है।” उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण में माफिया और घुसपैठिए आदिवासियों की जमीन लूट रहे हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं, और पेंशन, छात्रवृत्ति, रोजगार योजनाएं ठप पड़ी हैं।

 लूट, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का बोलबाला

मरांडी ने कहा, “राज्य के ब्लॉक और थानों में सिर्फ वसूली चल रही है। जनता परेशान है और विकास ठप पड़ा है।” उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार जनहित छोड़कर लूट और भ्रष्टाचार में लिप्त है, कानून-व्यवस्था ध्वस्त है और अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है। मरांडी ने जनता से अपील की कि भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को विजयी बनाएं, ताकि झारखंड को भ्रष्टाचार और लूट से मुक्ति मिल सके।

See also  घाटशिला से जेएमएम के प्रत्याशी होंगे सोमेश सोरेन, बीजेपी ने बाबूलाल सोरेन को दिया है टिकट

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now